फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायन ने टीम को दी मजबूती: सैमी

Wed, 26 Sep 2012 12:23 AM IST
कोलंबो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के कप्तान डरेन सैमी ने ऑफ स्पिनर सुनील नारायन की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनकी वजह से टीम को बेहद मजबूती मिली है। सैमी ने कहा, ‘सुनील की वजह से टीम की स्थिति में काफी बदलाव आया है। हम उन्हें पावरप्ले के समय कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


सुनील को मध्यक्रम से लेकर अंत तक कभी भी गेंदबाजी के लिए उतारा जा सकता है और वह हमेशा ही मजबूत साबित होते हैं। यह उनकी खासियत है। हमें यकीन है कि नारायन इंग्लैंड के खिलाफ अहम साबित होंगे।

पिछली बार जब हमने इंग्लैंड में खेला था तो वहां की परिस्थितियां नारायन के अनुकूल नहीं थी लेकिन यहां हालात अलग हैं। हमें पता है कि नारायन मैच का रुख बदल सकते हैं। हमारे पास इंग्लैंड के खिलाफ कई अच्छे स्पिनर्स हैं ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी भूमिका अहम होगी।’ सुपर-8 में वेस्ट इंडीज का पहला मैच इंग्लैंड से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें