फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2026: नामीबिया और जिम्बाब्वे ने अगले टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, तीन स्थानों के लिए जंग जारी

Thu, 02 Oct 2025 10:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरारे में खेले गए मुकाबलों में नामीबिया ने पहले सेमीफाइनल में तंजानिया को हराया, जबकि जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में कीनिया को मात दी। इस तरह दोनों देशों ने अफ्रीका से विश्व कप का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन
नामीबिया-जिम्बाब्वे - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामीबिया और जिम्बाब्वे ने अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अफ्रीका क्षेत्रीय फाइनल में दोनों टीमें सेमीफाइनल तक पहुंचकर क्वालीफिकेशन सुनिश्चित करने में सफल रहीं। हरारे में खेले गए मुकाबलों में नामीबिया ने पहले सेमीफाइनल में तंजानिया को हराया, जबकि जिम्बाब्वे ने दूसरे सेमीफाइनल में कीनिया को मात दी। इस तरह दोनों देशों ने अफ्रीका से विश्व कप का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन


भारत-श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा टूर्नामेंट
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि अब टूर्नामेंट के लिए शेष तीन स्थान एशिया और ईएपी (ईस्ट एशिया पैसिफिक) क्वालिफायर से तय होंगे। नामीबिया अब तक चार बार पुरुष टी20 विश्व कप खेल चुका है और 2021 में सुपर-12 चरण तक पहुंचा था। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे 2024 विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया था और इस बार उसकी जोरदार वापसी हुई है। फरवरी-मार्च 2026 में भारत और श्रीलंका मिलकर टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें