फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज चार गेंद में खत्म हुआ मैच: 17 रन पर सिमटी पूरी टीम, जिसने सुना वो हैरान, देखें स्कोरबोर्ड

Wed, 17 Mar 2021 02:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
नगालैंड और मुंबई का स्कोकार्ड - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

क्रिकेट को यूंही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता। यहां कुछ भी असंभव नहीं। रोज रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं, लेकिन आज जिस मैच की बात हम करने जा रहे हैं उसके बारे में जिसने भी सुना दंग रह गया क्योंकि मैच सिर्फ चार गेंद में ही खत्म हो गया। जी हां! आपने बिलकुल ठीक सुना सिर्फ चार बॉल में ही मैच का नतीजा आ गया।

विज्ञापन


यह मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में बुधवार को खेला गया, जहां घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई की सीनियर महिलाएं नगालैंड के सामने थी। 50 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर नगालैंड की पूरी टीम 17.4 ओवर में 17 रन पर ढेर हो गई। मुंबई की कप्तान और तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने पांच रन देकर सात विकेट चटकाए।

नगालैंड की कोई भी बल्लेबाज दहाई के स्कोर तक नहीं पहुंच पाईं। शीर्ष चार खिलाड़ी किकायांग्ला, ज्योति, कप्तान सेंतिलेम्ला और एलिना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गईं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सरिबा नौ रन के साथ टीम की शीर्ष स्कोरर रही। मुंबई के लिए सयाली के अलावा एस ठाकुर ने एकजबकि एम दक्षिणी ने दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


300 गेंद में मिले 18 रन के लक्ष्य को मुंबई ने सिर्फ चार गेंद मे ही हासिल कर लिया। मुंबई की सलामी बल्लेबाजों इशा ओझा और रुशाली भगत ने इसके बाद तीन चौकों और एक छक्के की मदद से चार गेंद में ही टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें