फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीवी से खौफ खाते हैं रिकी पोंटिंग, दुनिया के सामने कहा- वो मुझे तलाक दे देगी

Sun, 11 Apr 2021 02:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अपनी पत्नी के साथ रिकी पोंटिंग - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के महानतम कप्तान रिकी पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच हैं। तीन साल पहले टीम की बागडोर संभालने के साथ ही दल के प्रदर्शन में भी जबरदस्त सुधार देखने को मिला। 2020 में तो दिल्ली पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। 14वें सीजन की शुरुआत भी धमाकेदार ही रही। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को मात देकर अभियान का आगाज किया। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
चक दे! इंडिया - फोटो : file photo

दरअसल, 2007 में आई फिल्म चक दे! इंडिया में शाहरुख खान कोच कबीर खान की भूमिका में नजर आए थे। खिलाड़ी से कोच बने कबीर खान दाढ़ी रखते थे और अपने जोशीले अंदाज में टीम का मनोबल बढ़ाते थे। कुछ ऐसे ही वीडियोज पोंटिंग के भी वायरल हुए, तब से उन्हें सोशल मीडिया पर आईपीएल का कबीर खान कहा जाने लगा। ऐसा ही वीडियो दिल्ली कैपिटल्स के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसमें हेड कोच खुलकर अपने दिल की बात रख रहे हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 4
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter
वीडियो में जब पोटिंग से पूछा गया कि क्या वह भी कबीर खान की तरह दाढ़ी रखने वाले हैं तो पोटिंग ने साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि यह एक रस्म है, जिसे वह हर खेल से पहले कड़ाई से निभाते हैं। हर मैच से पहले वह क्लीन शेव होते हैं। मजाक-मजाक में पंटर यह तक कह गए कि अगर उनकी पत्नी उन्हें इस तरह देख लेगी तो शायद तलाक दे देंगी। मैं अगले दो दिनों में शेव कर लूंगा। मुझे नहीं पता कि आप लोगों ने इस पर ध्यान दिया है कि नहीं, लेकिन मैं हर खेल से पहले रात क्लीव शेव होता हूं।'
विज्ञापन

4 of 4
श्रेयस अय्यर - फोटो : पीटीआई
रिकी पोंटिंग के कोच बनने के अगले ही साल दिल्ली प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था और तीसरे स्थान पर रही। अगले सीजन में यानी 2020 में अपने पहला पहला फाइनल खेला। इस बार टीम टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कमान सौंपी गई है। अय्यर कंधे में फ्रैक्चर की वजह से दो-तीन माह मेैदान से बाहर ही रहेंगे, हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें