फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन के पास नहीं है रोमांस का समय

Sun, 30 Jul 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
झूलन - फोटो : instagram
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अभी क्रिकेट पर है और रोमांस के लिए उनके पास अभी समय नहीं है। याद हो कि झूलन 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थी। 
विज्ञापन


34 वर्षीया झूलन ने कहा, 'मेरा पूरा ध्यान अभी अपने खेल पर लगा हुआ है। मैं क्रिकेट में अभी व्यस्त हों और अन्य चीजों के लिए मेरे पास समय नहीं है। अगर मैं किसी रिश्ते के लिए समय नहीं दे सकती तो मैं इसके साथ न्याय भी नहीं कर पाऊंगी। मैं एक समय में एक काम करना पसंद करती हूं।' 

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपने दोस्तों को देखा है, जिन्हें एक समय में दो चीजों को संतुलित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इसके लिए (रोमांटिक संबंध के लिए) अभी बहुत समय बचा है।'
विज्ञापन


झूलन से जब पूछा गया कि वह क्रिकेट के बाद मिलने वाले खाली समय में क्या करती हैं? तो तेज गेंदबाज ने कहा, 'मुझे फिल्मों और संगीत का बहुत शौक है। विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल से पहले मैंने अपने दिमाग को बाकी चाजों से अलग करने के लिए कुछ क्लासिक बंगाली फिल्में देखीं थी।' 

टीम इंडिया को 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए महिला विश्व कप के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को हाथों नौ रनों से शिकस्त झेलना पड़ी थी। उन्होंने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच की बात पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, 'बंगाल क्रिकेट संघ ने जिला स्तर पर अच्छा काम शुरू किया है, लेकिन मुझे लगता है कि कोलकाता में क्लब क्रिकेट की स्थिति को देखना महत्वपूर्ण है। उनके पास अच्छे बुनियादी ढांचे हैं और उन्हें महिलाओं की पहुंच में लाना चाहिए।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें