ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने खुलासा किया है कि उनके 10 वर्षीय बेटे का पंसदीदा बल्लेबाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली है। तमिलनाडू प्रीमियर लीग(टीएनपीएल) का हिस्सा बने ली ने एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा करते हुए कहा, मेरे दस साल के बेटे का फेवरेट बैट्समैन है। जब विराट मेरे पास से गुजरे और मैंने उन्हें ये बताया कि आप मेरे बेटे के फेवरेट बैट्समैन हैं तो विराट ने आगे बढ़ते हुए अपने शुभकामना संदेश के साथ टीम इंडिया की अपनी ऑटोग्राफ वाली टी शर्ट उसके लिए गिफ्ट की।