एक गेंदबाज अपने पहले ही टेस्ट मैच में ऐसी धमाकेदार शुरुआत चाहता है कि प्रशंसक उसके प्रदर्शन को याद रखे लेकिन ज्यादातर गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाते और फ्लॉप हो जाते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैज में नाकाम हो गए थे।
लेकिन एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसने इस साल टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और फिर इस मैच में शानदार खेल के जरिए उन्होंने वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया। भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया और जोरदार गेंदबाजी के दम पर न सिर्फ टीम इंडिया को पहली बार वनडे सीरीज में धुल चटाई।
टी-20 और वनडे में लाजवाब खेल ने उन्हें टेस्ट में जगह बनाने के लंबा इंतजार नहीं कराया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया और पहली ही सफलता कप्तान हाशिम अमला का झटक लिया।
यहां बात हो रही है 19 साल के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान जिन्होंने इस साल 24 अप्रैल को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था और वह अब वह खतरनाक गेंदबाज बन गए हैं। टेस्ट मैच से पहले उनके पास 6 वनडे और 3 टी-20 मैच का अनुभव था जिसमें उन्होंने कुल 21 विकेट झटक चुके हैं जिसमें 18 विकेट वनडे क्रिकेट से है।