टीम इंडिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज करने वाले बांग्लादेश का तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान एक दिन में ही पूरे देश का हीरो बन गया। 19 साल के इस युवा तेज गेंदबाज ने अपने वनडे आगाज में ही टीम इंडिया जैसी घातक बल्लेबाजी को ताश के पत्ते की तरह बिखरा दिया।
यही नहीं लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए रहमान ने दूसरे वनडे में भी भारत के 6 बल्लेबाजों को आउट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अपने शुरुआती दो वनडे मुकाबलों में पांच से ज्यादा विकेट लेने के वाले वह दूसरे गेंदबाज भी बने।
लेकिन रहमान की हकीकत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। टीम इंडिया से पहली बार सीरीज हथियाने वाली बांग्लादेश टीम में अहम भूमिका निभाने वाले रहमान ने इंटरव्यू में अपने दिले-राज बयान किए है। जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जांएगे। रहमान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप झेल रहे पाक के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का फैन है।