फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के कप्तान ने दिखाया जज्बा, सिर पर गंभीर चोट के बावजूद नहीं छोड़ा मैदान

Sun, 08 Oct 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मुश्फिकर रहीम
विज्ञापन
बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान मुश्फिकर रहीम रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। ब्लोमफॉन्टेंन टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोऑन का सामना कर रही बांग्लादेशी टीम के कप्तान के सिर पर पारी के 14वें ओवर में तेज गेंदबाज डौनी ओलिवर की बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर लगी। गेंद लगते ही मुश्फिकर घुटने के बल बैठ गए। दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रहा था। चोटिल होने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाकर इलाज कराने की सलाह दी गई लेकिन वो मैदान पर टिके रहे और आउट होने तक बल्लेबाजी की।
विज्ञापन


जिस वक्त ये हादसा हुआ बांग्लादेश फॉलोआन खेलते हुए भी संघर्ष कर रही थी और 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे। मुश्फिकर 11 रन पर खेल रहे थे। दाहिने हाथ के इस बल्लेबाज के हेलमेट के बाईं और गेंद लगी। गेंद हेलमेट पर लगने के बाद वह विकेट के बाईं और गए। इसके बाद घुटने के बल बैठे इसके बाद मैदान पर लेट गए। इसके बाद उन्हें फील्डिंग कर रहे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने घेर लिया। बांग्लादेशी टीम मैनेजमेंट के सदस्य और खिलाड़ी भी भागकर मैदान में आ गए। 

बांग्लादेशी टीम के साथ कोई डॉक्टर नहीं है। उनके साथ फीजियोथैरपिस्ट थिहान चन्द्रमोहन मैदान पर पर पहुंचे और मुश्फिकर की जांच की। इसी दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मोसाजी जो कि पेशे से डॉक्टर भी हैं मैदान पर पहुंचे। उन्होंने उनकी जांच की और मैदान छोड़ने को कहा लेकिन रहीम ने उनकी बात नहीं मानी। विरोधी खेमे के टीम मैनेजर होने के कारण मोसाजी इससे ज्यादा और कुछ नहीं कर सकते थे। वह इसके बाद मैदान से बाहर चले गए। मुश्फिकर को इस चोट के दर्द से बाहर आने में कई मिनट लगे। उन्होंने इसके बाद हेलमेट बदला और दोबारा बल्लेबाजी करने लगे। रहीम इसके बाद ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक सके और 45 गेंद पर 26 रन की पारी खेलने के बाद पवेलियन वापस लौट गए। 
विज्ञापन


ठीक इसी तरह की चोट उन्हें इसी साल हुई न्यूजीलैंड दौरे पर लगी थी। वेलिंगटन टेस्ट में डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें