फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुशफिकुर को दमदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, ICC ने 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड से नवाजा

Tue, 15 Jun 2021 08:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ (मई) अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, महिला वर्ग में कैथरीन ब्रेस को यह अवार्ड मिला।
विज्ञापन
मुशफिकुर रहीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ (मई) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज में 79 की औसत से 237 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। बता दें कि मुशफिकुर के अलावा इस अवॉर्ड के लिए श्रीलंका के प्रवीण जयविक्रमा और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को भी नॉमिनेट किया गया था। उधर, महिला वर्ग में कैथरीन ब्रेस को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 96 रन बनाने के अलावा पांच विकेट चटकाए और इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 4.76 रन प्रति ओवर रही थी। महिला क्रिकेटरों की बात करें तो ब्रेस के अलावा आयरलैंड की गैबी लुइस और लीह पॉल को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

विज्ञापन


   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें