बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने वर्कलोड कम करने और लंबे समय तक खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपिंग नहीं करने का फैसला किया है।32 वर्षीय रहीम इससे पहले विकेटकीपिंग छोड़ना नहीं चाह रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने विचार बदला है और इस नए फैसले के बारे में बांग्लादेश टीम के चीफ कोच रसेल डोमिंगो को बता दिया है। माना जा रहा है कि डोमिंगो ने टीम प्रबंधन बातचीत कर मुश्फिकुर के फैसले को हरी झंडी दिखा दी है। बांग्लादेश को 14 नवंबर से भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है और रहीम इस सीरीज में विकेट के पीछे नजर नहीं आएंगे।