फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 गेंद खेलकर भी खाता नहीं खोल पाए मुरली विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट में टीम इंडिया के लिए कई बड़ी पारियां खेलने वाले ओपनर मुरली विजय अपने ही देश में एक कम दर्जे की टीम के खिलाफ 22 गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए।
विज्ञापन


टेस्ट में टीम इंडिया के स्थापित ओपनर बन चुके मुरली ने 5 दिन चलने वाले इस क्रिकेट मुकाबले में टीम के लिए कई बड़ी पारियां खेली हैं और पिछली 10 पारियों की बात की जाए तो उनके खाते में एक शतक (150) और 2 अर्धशतक (82 और 75) शामिल है। साथ ही उन्होंने इस दौरान 47 और 40 रनों की 2 और पारियां भी खेली है।

लेकिन वह कानपुर के ग्रीन पार्क में खेले जा रहे 50-50 ओवर के मुकाबले में इंडिया-ए के लिए इंडिया-बी के खिलाफ खेलते हुए 22 गेंद खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल सके और 0 पर आउट हो गए। उनकी नाकामी का असर यह हुआ कि पूरी टीम 45वें ओवर में 161 रन पर आउट हो गई। विजय के अलावा मंदीप सिंह (0), केदार जाधव (7) और नमन ओझा (6) बड़ी पारी नहीं खेल सके।
विज्ञापन

सिर्फ 2 बल्लेबाजों ने खाता खोला और फिफ्टी भी ठोंकी

देवधर ट्रॉफी लिस्ट-ए में 50-50 ओवर का टूर्नामेंट है और इसी के तहत आज कानपुर में यह मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 44.2 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई। अंबाती रायडू की कप्तानी में इंडिया-ए की टीम के बल्लेबाजों ने खूब निराश किया और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सके।

इस पारी की खास बात यह रही कि टीम की ओर से 2 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया और दोनों ने ही फिफ्टी ठोंक दी। कप्तान रायडू ने 58 रन और परवेज रसूल ने 66 रनों की पारी खेली। बाकी खाता भी नहीं खोल सके।

इंडिया की ओर से सबसे खराब प्रदर्शन मुरली विजया का रहा जो 0 पर आउट हो गए। वह लगातार 2 मैचों में लिस्ट-ए में खाता नहीं खोल पाए हैं। मुरली ने 37 टेस्ट मैचों के करियर में 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं, साथ ही वह 4 बार खाता भी नहीं खोल सके थे।
विज्ञापन

अमित मिश्रा ने फंसाया तो कप्तान ने बचाया

भारत ए के फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने मैच में रोमांच पैदा कर दिया था। उन्‍होंने भारत बी के खिलाफ 4 रनों के भीतर 3 बल्लेबाजों को आउट कर दिया। लेकिन भारत बी के कप्तान उन्मुक्त चंद (नाबाद 77) से पार न पा सके।

50&50 ओवरों के इस मैच में भारत ए के 161 रनों के जवाब में भारत बी की शुरुआत अच्छी रही, पर अमित मिश्रा ने 56 रन पर टीम को पहला झटका दिया। अगली गेंद पर अमित ने बाबा अमरजीत (0) को पगबाधा आउट कर हैट्रिक चांस लिया। लेकिन अगली सफलता उन्हें मैच के 14 वें ओवर में मिली।

हालांकि उन्मुक्त ने हार नहीं मानी और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। भारत बी ने यह लक्ष्य 5 विकेट और 124 गेंद रहते ही हासिल‌ किया । उन्मुक्त ने अपनी पारी में 1 छक्का और 9 चौके लगाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें