फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी फाइनल में मुंबई से खेलेंगे रहाणे-रोहित?

Wed, 23 Jan 2013 04:51 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई ने अपनी सेमीफाइनल टीम को ही मैदान पर उतारने का निर्णय लिया है। मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव नितिन दलाल ने कहा कि हमने उसी टीम को बरकरार रखने का निर्णय लिया है जिसने पालम क्रिकेट ग्राउंड पर सर्विसेज के खिलाफ सेमीफाइनल का मैच खेला था।
विज्ञापन


मुंबई क्रिकेट संघ इस मैच में अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को उतारना चाह रहा है। ये दोनों फिलहाल भारत-इंग्लैंड वनडे टीम का हिस्सा हैं। अंतिम वनडे 27 को धर्मशाला में खेला जाना है। हालांकि टीम मैनेजमेंट को रहाणे और रोहित के उपलब्ध होने पर संशय है।

मुंबई ने पहली पारी में बढ़त लेते हुए सर्विसेज को हराने के बाद एमसीए ने क्रिकेट बोर्ड को लिखे पत्र में इन दोनों खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। टीम में तेज गेंदबाज जहीर खान शामिल नहीं होंगे और 39 बार के विजेताओं की कमान अजित अगरकर संभालेंगें।
विज्ञापन


नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ खेले गए पिछले लीग मैच में चोटिल हुए जहीर फिलहाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

टीम
अजित अगरकर (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वसीम जाफर, सूर्यकुमार यादव, धवल कुलकर्णी, र्कोस्तभ पवार,अभिषेक नायर, हिकेन शाह, आदित्य तारे, अंकित चव्हाण, निखिल पाटिल (जूनियर), जावेद खान, सुशांत मराठे, शारदुल ठाकुर और विशाल दाकोलकर।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें