आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार गुरुनाथ मयप्पन और विंदू दारा सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।
मयप्पन और विंदू के मामले की जांच में जुटी मुंबई पुलिस मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के तीन खिलाड़ियों से पूछताछ कर सकती है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मयप्पन ने किसी भी तरह से इन खिलाड़ियों को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं की है।
स्पॉट फिक्सिंग में पॉलिटिकल कनेक्शन
मयप्पन और विंदू के मैच फिक्सिंग में किसी भी तरह की भूमिका का पता लगाने के लिए पुलिस इन खिलाड़ियों का बयान दर्ज करना चाहती है।
मयप्पन ने पुलिस को बताया है कि विंदू ने उसे आगे होने मैचों को लेकर हरभजन से नजदिकियां बढा़ने की बात कही थी।
स्पॉट फिक्सिंग: हर खिलाड़ी का कोडवर्ड
नाम प्रकाशित न करने के शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जो भी खिलाडी़ मयप्पन के करीब थे कानूनी तौर पर उनके बयान दर्ज करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।