फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK बॉस गुरुनाथ ‘फरार’, पुलिस ने समन किया जारी

Thu, 23 May 2013 07:11 PM IST
चेन्नई
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रही मुंबई पुलिस की चार सदस्यीय टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ मयप्पन से पूछताछ करने के मकसद से बृहस्पतिवार को चेन्नई स्थिति उनके घर पहुंची तो वह नहीं मिले।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस ने मयप्पन के नाम समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांचकर्ताओं के समक्ष शुक्रवार को उपस्थित होने का निर्देश दिया। मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु रॉय ने बताया कि मयप्पन को शुक्रवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच उपस्थिति होने का निर्देश दिया गया है।

उन्हें यह निर्देश उनके सचिव के माध्यम से दिया गया है। बताते चलें कि गुरुनाथ मयप्पन चेन्न्ई सुपरकिंग्स टीम के सीईओ हैं। सट्टेबाजी में गिरफ्तार अभिनेता विंदू दारा सिंह ने उनके नाम का खुलासा किया है। पुलिस अब मयप्पन से पूछताछ कर यह जानना चाहती है कि वह सट्टेबाजी में पैसा लगाता था या नहीं।
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस की तीन सदस्यीय टीम तमिलनाडु पुलिस के साथ करीब सवा दो बजे दोपहर में मयप्पन के सेनोटफ रोड स्थित आवास पर पहुंची। करीब 20 मिनट तक सुरक्षा गार्डों ने जांच दल को अंदर नहीं घुसने दिया। जांच कर्ता जब घर में दाखिल हुए तो उसके बमुश्किल दस मिनट बाद मुंबई पुलिस के एक सीनियर अधिकारी भी वहां पहुंच गए।

हालांकि मयप्पन के नहीं होने से जांचकर्ताओं को निराशा हाथ लगी। इसके पहले भी पूछताछ के लिए मयप्पन को समन जारी किया गया था। जवाब में मयप्पन ने मुंबई आने के लिए कुछ वक्त मांगा था। लेकिन मुंबई पुलिस इसके लिए राजी नहीं हुई और खुद चेन्नई के लिए टीम रवाना कर दी।

पुलिस सूत्रों की मानें तो विंदू ने बता दिया है कि वह सट्टेबाजी के लिए मयप्पन की मदद लिया करता थे। इसी के बाद पुलिस मयप्पन से पूछताछ की तैयारी में जुट गई। मयप्पन के अलावा पुलिस कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है।

पुलिस ने विंदू और मयप्पन के बीच बातचीत के कॉल रिकॉर्ड्स हासिल कर लिए हैं। विंदू के मोबाइल से मयप्पन का नंबर भी मिला है। पुलिस के मुताबिक गुरुनाथ मयप्पन से बातचीत के बाद विंदू सट्टेबाज रमेश व्यास से बात करता था और रमेश के जरिए ही मैचों पर सट्टा लगाया करता था।

गुरुनाथ का ठिकाना बना रहस्य
बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन के ठिकाने के बार में इस समय किसी को जानकारी नहीं है। कुछ का कहना है कि वह कोलकाता के लिए रवाना हो चुके हैं तो कुछ लोग कहते हैं कि वह दिल्ली में ही कहीं ठहरे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को हुए मुकाबले के दौरान वह स्टेडियम में मौजूद थे। लेकिन पहले प्लेऑफ के बाद वह नदारत हो गए। तब से यह किसी को नहीं मालूम कि वह कहां हैं। उनके मुंबई में होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें