फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल्स और इंडियंस में होगी कड़ी टक्कर

Wed, 17 Apr 2013 01:11 AM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के पहले संस्करण की विजेता राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीमें बुधवार को जब यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में उतरेंगी तो दर्शकों को इन दो धुरंधरों के बीच विस्फोटक मुकाबला होने की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों की स्थिति लगभग समान है। दोनों टीमों ने चार में से तीन मैच जीते हैं और एक गंवाया है।

राजस्थान के कप्तान राहुल द्रविड़ और अजिंक्य रहाणे अच्छी फार्म में चल रहे हैं लेकिन शेन वाटसन अभी तक बड़ी पारी खेलने में विफल रहे हैं।

वहीं, मुंबई के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग की खराब फार्म चिंता का विषय है। सचिन तेंदुलकर पिछले मैच में अच्छी पारी खेलकर लय में आ चुके हैं।

दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और कीरोन पोलार्ड का बल्ला खूब रन उगल रहा है। ऐसे में पलड़ा मुंबई का भारी लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें