कागजों पर मुंबई मजबूत
कागजों पर देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत नजर आती है। उसके पास भारतीय कप्तान हरमनप्रीत के अलावा इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर ब्रंट और वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। मुंबई ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा है और किसी भी टीम के लिए उसे हराना एक चुनौती होगी। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, ऑस्ट्रेलिया की मिली इलिंगवर्थ और भारत की भरोसेमंद अमनजोत कौर की मौजूदगी से उसकी बल्लेबाजी अधिक मजबूत हो गई है। शबनिम इस्माइल मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगी, जिसमें साइका इशाक भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से; टीम और कप्तान से लेकर शेड्यूल और समय तक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
दोनों टीमें इस प्रकार है...
मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, एमेलिया केर, नैत साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, नाला रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, जी कमालिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरडोस (विकेटकीपर), मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।
आरसीबी: दयालन हेमलता, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्रकार, सायली सत्घरे, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कुमार प्रत्यूशा (विकेटकीपर), लॉरेन वेल, अरुंधति रेड्डी, लिन्से स्मिथ, राधा यादव।
ये भी पढ़ें: Ruturaj Gaikwad: टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद क्यों चर्चा में हैं ऋतुराज? शतक जड़ बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की