फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs RCB: टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस, समरसेट को पीछे छोड़ा; देखें सूची

Mon, 07 Apr 2025 07:49 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यह मुंबई का 288वां टी20 मुकाबला है और उसने इस मामले में समरसेट को पीछे छोड़ दिया है जिसने टी20 क्रिकेट के इतिहास में 287 मुकाबले खेले हैं। 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच खेलने के साथ ही एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। मुंबई की टीम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बन गई है। यह मुंबई का 288वां टी20 मुकाबला है और उसने इस मामले में समरसेट को पीछे छोड़ दिया है जिसने टी20 क्रिकेट के इतिहास में 287 मुकाबले खेले हैं। 
विज्ञापन

मुंबई का सामना आरसीबी से 
मुंबई का सामना वानखेड़े स्टेडियम पर आरसीबी से हो रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि इस मैच के जरिए जसप्रीत बुमराह मैदान पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें अश्विनी कुमार की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि उन्होंने इस मैच के लिए अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली, गेल-पोलार्ड की सूची में शामिल 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें
टीम  कुल मैच 
मुंबई इंडियंस 288*
समरसेट  287
हैम्पशायर 280
कोलकाता नाइट राइडर्स 272
सरे 272
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 257
विज्ञापन

आईपीएल की सबसे सफल टीम है मुंबई
मुंबई की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उसने पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। रोहित शर्मा की अगुआई में मुंबई ने अपने सभी पांचों खिताब जीते हैं। हालांकि, अब टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। हार्दिक को आईपीएल 2024 में मुंबई की कप्तानी सौंपी गई थी। हार्दिक की अगुआई में पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी। इस सीजन भी उसका प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है और टीम ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें