फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने 34 रन से जीता मैच, SRH को 174 रन पर रोका, अंकतालिका में टॉप

Sun, 04 Oct 2020 08:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IPL 2020 Live Score Mumbai vs Hyderabad: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने रविवार के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया। शारजाह के छोटे मैदान पर टॉस जीतकर स्कोरबोर्ड पर पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने के बाद मुंबई ने सनराइजर्स हैदाराबाद को 174 रन पर ही रोक दिया। मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक ने तूफानी फिफ्टी जमाई तो दूसरे बल्लेबाजों ने भी छोटी-छोटी तेज पारियां खेली। गेंदबाजी भी शानदार रही।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:36 PM, 04-Oct-2020

अंकतालिक में नंबर एक पर पहुंची मुंबई इंडियंस

07:30 PM, 04-Oct-2020

मैच का लेखा-जोखा

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने रविवार के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराया। शारजाह के छोटे मैदान पर टॉस जीतकर स्कोरबोर्ड पर पांच विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने के बाद मुंबई ने सनराइजर्स हैदाराबाद को 174 रन पर ही रोक दिया। मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक ने तूफानी फिफ्टी जमाई तो दूसरे बल्लेबाजों ने भी छोटी-छोटी तेज पारियां खेली। गेंदबाजी भी शानदार रही।

07:27 PM, 04-Oct-2020

33 रन से जीता मुंबई इंडियंस

आखिरी ओवर में कीरोन पोलार्ड ने सिर्फ 2 रन दिए और मुंबई इंडियंस को एक आसान जीत दिलाई। 20 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 174/7 संदीप शर्मा (0) और राशिद खान (3)

विज्ञापन
07:23 PM, 04-Oct-2020

आखिरी ओवर में 37 रन चाहिए

19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 172/7 संदीप शर्मा (0) और राशिद खान (1)

07:21 PM, 04-Oct-2020

बुमराह ने अभिषेक शर्मा को भी निपटाया

पांचवीं गेंद पर बुमराह की यॉर्कर पर अभिषेक शर्मा बोल्ड। वह 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर में उन्होंने 10 रन देकर अपने स्पैल का अंत किया। चार ओवर में 41 रन देकर दो सफलता।

विज्ञापन
07:18 PM, 04-Oct-2020

अब्दुल समद आउट

19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद जसप्रीत बुमराह का जोरदार पलटवार। अगली ही गेंद पर अब्दुल समद को रोहित शर्मा के हाथों लपकवाया। अब 16 गेंदों में 41 रन चाहिए
 

07:15 PM, 04-Oct-2020

हैदराबाद को 12 गेंदों में 47 रन की दरकार

इस ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने सिर्फ चार रन दिए। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 162/5 अब्दुल समद (14) और अभिषेक शर्मा (10)

07:10 PM, 04-Oct-2020

3 ओवर में 51 रन चाहिए

बुमराह की आखिरी दो गेंदों पर अब्दुल समद ने छक्का और फिर चौका मारा। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 158/5 अब्दुल समद (13) और अभिषेक शर्मा (7)

07:04 PM, 04-Oct-2020

4 ओवर में 65 रन चाहिए

अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद जैसे युवा खिलाड़ियों के सामने जसप्रीत बुमराह की चुनौती आसान नहीं होगी
 

07:00 PM, 04-Oct-2020

डेविड वार्नर आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को जबरदस्त झटका। 16वां ओवर फेंकने आए जेम्स पैटिंसन की गेंद पर ईशान किशन ने वार्नर का दर्शनीय कैच पलका।

अब SRH को जीत के लिए 26 गेंदों में 67 रन चाहिए
 

06:56 PM, 04-Oct-2020

5 ओवर में 70 रन चाहिए

15वें ओवर में विकेट के साथ-साथ पांड्या ने सिर्फ 9 रन दिए। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 139/4 डेविड वार्नर (58) और अभिषेक शर्मा (4)

06:51 PM, 04-Oct-2020

SRH का चौथा विकेट गिरा, प्रियम गर्ग आउट

15वें ओवर की पहली गेंद पर प्रियम गर्ग बाउंड्री पर राहुल चाहर द्वारा लपके गए। क्रुणाल ओवर को अपने आखिरी ओवर में यह पहली सफलता मिली।

06:48 PM, 04-Oct-2020

6 ओवर में 79 रन चाहिए

14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 130/3 डेविड वार्नर (57) और प्रियम गर्ग (8)

06:42 PM, 04-Oct-2020

सात ओवर में 86 रन चाहिए

06:38 PM, 04-Oct-2020

बोल्ट ने पहली बार विलियमसन को किया आउट

SRH का दूसरा विकेट गिरा। पांच गेंदों में 3 रन बनाकर विलियमसन विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक द्वारा लपके गए।

 

06:35 PM, 04-Oct-2020

डेविड वार्नर का अर्धशतक

34 गेंदों में डेविड वार्नर का 45वां अर्धशतक। 12 ओवर में SRH का स्कोर: 115/2 डेविड वार्नर (50) और केन विलियमसन (3)

06:30 PM, 04-Oct-2020

11वें ओवर में 15 रन आए

11 ओवर में SRH का स्कोर: 109/2 डेविड वार्नर (47) और केन विलियमसन (1)

06:26 PM, 04-Oct-2020

मनीष पांडेय आउट

मनीष पांडेय 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट। 10 ओवर में SRH का स्कोर: 94/2 डेविड वार्नर (33) और केन विलियमसन (0)
 

 

06:16 PM, 04-Oct-2020

50 रन की साझेदारी पूरी

नौ ओवर में SRH का स्कोर: 86/1 डेविड वार्नर (27) और मनीष पांडेय (29)
 

06:12 PM, 04-Oct-2020

पोलार्ड ने 11 रन लुटा दिए

06:05 PM, 04-Oct-2020

सातवें ओवर से सिर्फ 3 रन आए

06:00 PM, 04-Oct-2020

जसप्रीत बुमराह का महंगा ओवर। 14 रन दे दिए। छह ओवर में SRH का स्कोर 56/1 डेविड वार्नर (15) और मनीष पांडेय (13)

05:55 PM, 04-Oct-2020

जॉनी बेयरस्टो आउट, पहला विकेट गिरा

15 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे जॉनी बेयरस्टो आउट। बड़ा शॉट मारने की फिराक में बाउंड्री पर लपके गए। पांच ओवर में SRH का स्कोर: 42/1 डेविड वार्नर (6) और मनीष पांडेय (8)
 

05:51 PM, 04-Oct-2020

पैटिंसन के चौथे ओवर में सिर्फ चार रन

05:45 PM, 04-Oct-2020

तीन ओवर में 30 रन

डेविड वार्नर (3) और जॉनी बेयरस्टो (24)
 

05:41 PM, 04-Oct-2020

2 ओवर में 20 रन

05:36 PM, 04-Oct-2020

पहले ओवर से आठ रन आए

05:32 PM, 04-Oct-2020

बोल्ट फेकेंगे पहला ओवर

05:29 PM, 04-Oct-2020

SRH के दोनोॆ बल्लेबाज क्रीज की ओर आते हुए

05:19 PM, 04-Oct-2020

मुंबई के स्टार बल्लेबाज

  • क्विंटन डीकॉक: 39 गेंदों में 67 रन
  • सूर्यकुमार यादव: 18 गेंदों में 27 रन
  • हार्दिक पांड्या: 19 गेंदों में 28 रन
  • कीरोन पोलार्ड: 13 गेंदों में 25 रन नाबाद
  • क्रुणाल पांड्या: 4 गेंदों में 20 रन नाबाद
 

05:15 PM, 04-Oct-2020

मुंबई इंडियंस ने SRH के सामने रखा 209 रन का विशाल लक्ष्य

हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने सिद्धार्थ कौल को रिमांड पर लिया और अंतिम चार गेंदों में क्रमश: 6, 4, 6,4 ठोकते हुए 20 रन निकाले और मुंबई इंडियंस का स्कोर 208/5 तक पहुंचाया। दूसरी छोर पर कीरोन पोलार्ड 13 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।
 

05:10 PM, 04-Oct-2020

हार्दिक पांड्या आउट

हार्दिक पांड्या 19 गेंदों में 28 रन बनाकर क्लीन बोल्ड
 


 

05:09 PM, 04-Oct-2020

19वें ओवर में नटरराजन ने 13 रन दिए

हार्दिक पांड्या (28) और कीरोन पोलार्ड (24)
 

05:03 PM, 04-Oct-2020

18वें ओवर से 15 रन आए

संदीप शर्मा ने चार ओवर्स में 41 रन देकर दो अहम विकेट लिए। हार्दिक पांड्या (23) और कीरोन पोलार्ड (16)
 

04:58 PM, 04-Oct-2020

17वें ओवर से 10 रन आए

हार्दिक पांड्या (22) और कीरोन पोलार्ड (2)
 

04:54 PM, 04-Oct-2020

16 ओवर का खेल खत्म

04:48 PM, 04-Oct-2020

15 ओवर में स्कोर 147

ओवर से 13 रन के साथ ईशान किशन का अहम विकेट भी आया

15 ओवर में मुंबई का स्कोर: 147/4, हार्दिक पांड्या (13)

04:39 PM, 04-Oct-2020

डीकॉक आउट, मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

04:31 PM, 04-Oct-2020

12 ओवर का खेल खत्म

04:29 PM, 04-Oct-2020

क्विंटन डीकॉक का अर्धशतक

04:24 PM, 04-Oct-2020

राशिद खान का जबरदस्त ओवर

11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 94/2 क्विंटन डीकॉक (47) और ईशान किशन (12)
 

04:20 PM, 04-Oct-2020

10 ओवर का खेल खत्म

10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 90/2 क्विंटन डीकॉक (45) और ईशान किशन (10)
 

04:16 PM, 04-Oct-2020

नौवें ओवर में 16 रन आए

नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 83/2 क्विंटन डीकॉक (40) और ईशान किशन (8)

04:11 PM, 04-Oct-2020

8 ओवर का खेल खत्म

04:07 PM, 04-Oct-2020

पहला पावरप्ले खत्म, मुंबई सबसे पीछे

04:04 PM, 04-Oct-2020

कौल के 40 विकेट पूरे

04:02 PM, 04-Oct-2020

मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

सूर्यकुमार यादव 18 गेंदों में 27 रन बनाकर लौटे

03:57 PM, 04-Oct-2020

पांच ओवर का खेल खत्म

पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 38/1 क्विंटन डीकॉक (12) और सूर्यकुमार यादव (18)
 

03:53 PM, 04-Oct-2020

चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 32/1 क्विंटन डीकॉक (8) और सूर्यकुमार यादव (17)
 
 

03:47 PM, 04-Oct-2020

सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीन चौके मारे

तीन ओवर में चार चौके आए। कुल 18 रन। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 25/1 क्विंटन डीकॉक (6) और सूर्यकुमार यादव (12)
 

03:42 PM, 04-Oct-2020

दूसरे ओवर में नटराजन ने सिर्फ एक रन दिए

दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 7/1 क्विंटन डीकॉक (1) और सूर्यकुमार यादव (0)
 

03:38 PM, 04-Oct-2020

पहले ओवर में विकेट के साथ छह रन

पहले ओवर के बाद मुंबई का स्कोर: 6/1 क्विंटन डीकॉक (0) और सूर्यकुमार यादव (0)

03:36 PM, 04-Oct-2020

रोहित शर्मा आउट, बड़ा झटका

पहले ही ओवर में मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका। ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा का काम तमाम
 

03:33 PM, 04-Oct-2020

रोहित ने छक्के से खोला टीम का खाता

03:28 PM, 04-Oct-2020

क्रीज पर पहुंचे बल्लेबाज

रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। भुवी की गैरहाजिरी में संदीप शर्मा पहला ओवर फेकेंगे

03:21 PM, 04-Oct-2020

मैच शुरू होने की तैयारी

03:11 PM, 04-Oct-2020

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

03:05 PM, 04-Oct-2020

भुवी नहीं खेल रहे मैच

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़े बदलाव हुए हैं। पिछले मैच में चोटिल हुए भुवनेश्वर कुमार की जगह संदीप शर्मा को मौका दिया गया है। अनुभवी पेसर सिद्धार्थ कॉल को खलील अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।

03:03 PM, 04-Oct-2020

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज किशन ने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह, हार्दिक और पोलार्ड शारजाह के मैदान में आसानी से बड़े शॉट लगा सकते है। टीम के गेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अनुभवी तेज गेंदबाजों को स्पिनर राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या का अच्छा साथ मिल रहा है।

03:00 PM, 04-Oct-2020

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की पहले गेंदबाजी
 

02:58 PM, 04-Oct-2020

SRH अंकतालिका में चौथे नंबर पर

हैदराबाद टीम को अब तक 4 में से 2 मैचों में हार मिली है जबकि 2 उसने जीते हैं।

02:56 PM, 04-Oct-2020

मुंबई अंकतालिका में तीसरे नंबर पर

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई ने सीजन में चेन्नई से हार के साथ आगाज किया, लेकिन फिर लय पकड़ी और अगले तीन में से 2 मुकाबले जीते।

02:52 PM, 04-Oct-2020

मुंबई ने की जमकर प्रैक्टिस

02:48 PM, 04-Oct-2020

शारजाह के छोटे मैदान पर बड़ा मुकाबला

02:44 PM, 04-Oct-2020

SRH को केन विलियमसन से उम्मीद

02:40 PM, 04-Oct-2020

मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी

विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम और आखिरी ओवरों के शानदार गेंदबाजों की मौजूदगी से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहेगा। 

02:35 PM, 04-Oct-2020

IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने 34 रन से जीता मैच, SRH को 174 रन पर रोका, अंकतालिका में टॉप

नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से है।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें