फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में जगह लगभग तय, सूर्यकुमार यादव की मैच जिताऊ फिफ्टी

Wed, 28 Oct 2020 11:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore Live IPL Score: जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी (14 रन देकर तीन विकेट) के बाद सूर्यकुमार यादव की टूर्नामेंट में 10वीं फिफ्टी के बूते (43 गेंदों में 79) मुंबई इंडियंस मौजूदा सीजन में प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर गई। अब वह 12 मैच में 8 जीत और 16 अंक के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई। पांच विकेट से हार के बावजूद आरसीबी अब भी टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 28-Oct-2020

कोच रवि शास्त्री का ट्वीट काफी कुछ कहता है

11:05 PM, 28-Oct-2020

मैच का लेखा-जोखा

अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 164 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए देवदत्त पडीक्कल ने 45 गेंद में 74 रन की पारी खेली तो मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बाद में मुंबई ने 165 रन के लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते ही पा लिया।
 

10:59 PM, 28-Oct-2020

मुंबई की शानदार जीत

आखिरी ओवर की पहली बॉल पर चौका मारते हुए सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को पांच विकेट से जीत दिलाई।
 

विज्ञापन
10:54 PM, 28-Oct-2020

हार्दिक पांड्या आउट

19वें ओवर की चौथी गेंद पर मॉरिस को छक्का मारने के बाद अगली बॉल पर हार्दिक पांड्या एक्स्ट्रा कवर पर ही लपके गए। 15 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट होने के बाद अगली गेंद पर नए बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने चौका मार दिया। अब आखिरी ओवर में महज तीन रन चाहिए।

10:49 PM, 28-Oct-2020

11 रन आए 18वें ओवर से

डेल स्टेन का नौ गेंदों का ओवर। तीन अतिरिक्त और एक छक्के के साथ स्टेन ने अपने चार ओवर में बिना विकेट के 43 रन लुटा दिए। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 149/4 सूर्यकुमार यादव (72) और हार्दिक पांड्या (11)

विज्ञापन
10:43 PM, 28-Oct-2020

तीन ओवर में 27 की दरकार

आखिरी बॉल पर सूर्या ने चौका मारा। मॉरिस के तीसरे और पारी के 17वें ओवर से आठ रन। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 138/4 सूर्यकुमार यादव (65) और हार्दिक पांड्या (10)

10:35 PM, 28-Oct-2020

मुंबई की ओर झुका मैच

सूर्यकुमार के मोहम्मद सिराज को तीन चौके। ओवर से कुल 13 रन। अब चार ओवर में 35 रन चाहिए। 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 130/4 सूर्यकुमार यादव (59) और हार्दिक पांड्या (8)

10:33 PM, 28-Oct-2020

सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी

10:31 PM, 28-Oct-2020

15वें ओवर में 10 रन बने

क्रिस मॉरिस पूरे ओवर में लय में नजर नहीं आए। अब 5 ओवर में 48 रन चाहिए। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 117/4 सूर्यकुमार यादव (46) और हार्दिक पांड्या (8)

10:26 PM, 28-Oct-2020

चहल ने दूसरा विकेट लिया

क्रुणाल पांड्या के रूप में मुंबई इंडियंस को चौथा झटका। ओवर की चार गेंदों में एक बाउंड्री के साथ 8 रन आ चुके थे, लेकिन पांचवीं बॉल पर बड़ा शॉट मारने की फिराक में बड़े पांड्या आउट। नए बल्लेबाज छोटे भाई हार्दिक पांड्या। अब 6 ओवर में 58 रन चाहिए। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 107/4 सूर्यकुमार यादव (45) और हार्दिक पांड्या (0)

10:23 PM, 28-Oct-2020

स्टेन को तीन चौके

सूर्यकुमार यादव काउंटर अटैक करते हुए। स्टेन के ओवर से 13 रन आए। अब सात ओवर में 66 रन चाहिए।

10:19 PM, 28-Oct-2020

युजवेंद्र चहल की पिटाई

दूसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने चौका तो आखिरी बॉल पर सूर्या ने छक्का मारा। ओवर से 13 रन। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 86/3 सूर्यकुमार यादव (28) और क्रुणाल पांड्या (7)
 

10:13 PM, 28-Oct-2020

पडीक्कल ने लपका सौरभ तिवारी का जबरदस्त कैच

सात गेंद में पांच रन बनाकर खेल रहे सौरभ तिवारी ने अपनी आठवीं और चौथी गेंद पर मिड ऑफ के ऊपर से शॉट खेलना चाहा, लेकिन क्रॉस सीम बॉल को ऊंचाई नहीं मिली और देवदत्त पडीक्कल ने आगे की ओर डाइव मारते हुए संभवत: इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच लपक लिया। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 73/3 सूर्यकुमार यादव (22) और क्रुणाल पांड्या (0)
 

10:08 PM, 28-Oct-2020

आखिरी 60 गेंदों में 95 रन चाहिए

दसवें ओवर में यादव ने चहल को पहले छक्का फिर चौका मारा। ओवर से कुल 12 रन आए। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 70/2 सूर्यकुमार यादव (22) और सौरभ तिवारी (3)

10:02 PM, 28-Oct-2020

वाशिंगटन सुंदर के स्पैल का अंत। चार ओवर में 20 रन दिए। अच्छी गेंदबाजी के बावजूद कोई विकेट नहीं मिला। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 58/2 सूर्यकुमार यादव (11) और सौरभ तिवारी (2)

09:57 PM, 28-Oct-2020

ईशान किशन आउट

आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 53/2 सूर्यकुमार यादव (8) और सौरभ तिवारी (0)
 

09:53 PM, 28-Oct-2020

सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 49/1 ईशान किशन (24) और सूर्यकुमार यादव (5)

09:49 PM, 28-Oct-2020

क्विंटन डीकॉक आउट

मुंबई को पहला झटका। मोहम्मद सिराज ने गुरकीरत सिंह के हाथों डीकॉक को कैच आउट करवाया। उन्होंने 19 गेंदों में 18 रन बनाए। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 45/1 ईशान किशन (23)

09:45 PM, 28-Oct-2020

पांचवें ओवर से पांच रन

ओवर से कोई बाउंड्री नहीं। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 36/0 ईशान किशन (18) और क्विंटन डीकॉक (18)

09:41 PM, 28-Oct-2020

चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 31/0 ईशान किशन (17) और क्विंटन डीकॉक (14)

09:38 PM, 28-Oct-2020

तीसरे ओवर में छह रन आए

तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 21/0 ईशान किशन (16) और क्विंटन डीकॉक (5)

09:34 PM, 28-Oct-2020

मुंबई के लिहाज से अच्छा ओवर

दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 15/0 ईशान किशन (11) और क्विंटन डीकॉक (4)

09:30 PM, 28-Oct-2020

एक ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 5/0 ईशान किशन (4) और क्विंटन डीकॉक (1)

09:26 PM, 28-Oct-2020

क्विंटन डीकॉक करेंगे क्रिस मॉरिस का सामना

09:24 PM, 28-Oct-2020

मुंबई लक्ष्य का पीछा करने को तैयार

09:21 PM, 28-Oct-2020

अंतिम चार विकेट सात रन पर खोए

09:15 PM, 28-Oct-2020

आईपीएल में विराट, बुमराह के पहले और अब 100वें शिकार

पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर बुमराह ने विराट (14 गेंद में 9 रन) को सौरभ तिवारी के हाथों लपकवाया, यह उनका 100वां विकेट था। खास बात यह भी है कि कोहली ही टूर्नामेंट में जसप्रीत के पहले शिकार भी थे, जो उन्होंने 2013 में किया था, हालांकि उस मैच में बैंगलोर की जीत हुई थी। बुमराह टूर्नामेंट में 100 विकेट लेने वाले 16वें गेंदबाज और 13वें भारतीय बने।
 

09:06 PM, 28-Oct-2020

ट्रेंट बोल्ट के आखिरी ओवर से दो चौके के साथ 13रन आए। 20 ओवर में RCB का स्कोर: 164/6 गुरकीरत सिंह (14) और वाशिंगटन सुंदर (10)
 

09:02 PM, 28-Oct-2020

स्कोर जैसे-तैसे 150 के पार

बुमराह के शानदार स्पैल का अंत। तीन विकेट के लिए चार ओवर में महज 13 रन खर्च किए। बिना किसी बाउंड्री के आखिरी ओवर से सिर्फ पांच रन। 19 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 151/6 गुरकीरत सिंह (4) और वाशिंगटन सुंदर (7)

08:52 PM, 28-Oct-2020

13 गेंदों में चौथा विकेट गिरा

क्रिस मॉरिस भी आउट। चौका खाने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने अपनी रणनीति बदली। सीने की ऊंचाई तक फेंकी गई तेज और शॉर्ट बॉल पर मॉरिस कट मारना चाहते थे, लेकिन थर्ड मैन पर पैटिंसन ने कैच लपका। 18 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 146/6 गुरकीरत सिंह (2) और वाशिंगटन सुंदर (5)

08:50 PM, 28-Oct-2020

देवदत्त पडीक्कल भी आउट

बुमराह ने एक ही ओवर मे दो विकेट चटकाए। दुबे के बाद सेट बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल के रूप में करारा झटका दिया। 45 गेंद में 74 रन बनाकर खेल रहे देवदत्त को लैंथ बॉल में फंसाया। बोल्ट ने कैच लपका। ओवर से बिना किसी रन के दो विकेट आए। 17 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 134/5 गुरकीरत सिंह (0) और क्रिस मॉरिस (0)

08:48 PM, 28-Oct-2020

मुंबई की ओर झुका मैच

शिवम दुबे भी आउट। पारी का 17वां और अपना तीसरा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी को एक औऱ झटका दिया। छह गेंद में दो रन बनाकर आउट।

08:44 PM, 28-Oct-2020

ओवर से पांच रन और एक विकेट

डीविलियर्स के आउट होने के बाद आरसीबी का स्कोर कहां तक पहुंचेगा इसका अंदाजा लगाना थोड़ा मुश्किल। 16 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 134/3 देवदत्त पडीक्कल (74) और शिवम दुबे (2)

08:40 PM, 28-Oct-2020

डीविलियर्स आउट

कीरोन पोलार्ड के रूप में आरसीबी को सबसे बड़ा झटका। कीरोन पोलार्ड की चाल सही रही। पैटिंसन और बोल्ट की जगह खुद मोर्चा संभाला और पहली ही गेंद में डीविलियर्स को आउट किया। 12 गेंद में 15 रन बनाकर वह आउट हुए। 15.2 ओवर में आरसीबी को 131 रन पर तीसरा झटका। 

08:37 PM, 28-Oct-2020

पडीक्कल ने बोला धावा

स्पैल के आखिरी ओवर में राहुल चाहर की पिटाई। देवदत्त ने एक छक्का फिर लगातार दो चौके मारे। ओवर से कुल 16 रन। ओवर से कुल 13 रन। 15 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 129/2 देवदत्त पडीक्कल (73) और एबी डीविलियर्स (13)
 

08:33 PM, 28-Oct-2020

डीविलियर्स ने दिखाया तूफानी अंदाज

डीविलियर्स ने चौथी गेंद पर छक्का, पांचवीं में चौका मारा। ओवर से कुल 13 रन। 14 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 113/2 देवदत्त पडीक्कल (57) और एबी डीविलियर्स (13)
 

08:28 PM, 28-Oct-2020

13वें ओवर में सिर्फ तीन रन

राहुल चाहर ने दबाव बनाकर रखा। 13 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 100/2 देवदत्त पडीक्कल (55) और एबी डीविलियर्स (2)

08:24 PM, 28-Oct-2020

एबी डीविलियर्स नए बल्लेबाज

विराट के जाने के बाद मिस्टर 360 ने मोर्चा संभाला। बुमराह के ओवर से विकेट के साथ चार रन। 12 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 97/2 देवदत्त पडीक्कल (54) और एबी डीविलियर्स (1)

08:22 PM, 28-Oct-2020

विराट कोहली आउट

जसप्रीत बुमराह ने आरसीबी को सबसे बड़ा झटका दिया। 14 गेंद में महज 9 रन बनाकर वह बुमराह का शिकार बने। वह जसप्रीत का 100वां विकेट भी था। शॉर्ट बॉल को पुल करने के चक्कर में मिडविकेट पर सौरभ तिवारी ने कैच लपका।

08:20 PM, 28-Oct-2020

पडीक्कल का चौथा अर्धशतक

क्रुणाल को उनके स्पैल की आखिरी बॉल पर पडीक्कल ने चौका मारकर अपने शानदार फॉर्म का परिचय दिया और चौथी फिफ्टी लगाई। 11 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 93/1 देवदत्त पडीक्कल (53) और विराट कोहली (7)

08:17 PM, 28-Oct-2020

10 ओवर में 88/1

10वें ओवर से 11 रन। पडीक्कल ने दो चौके मारे और अपने चौथे अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर। 10 ओवर के बाद RCB का स्कोर: 88/1 देवदत्त पडीक्कल (49) और विराट कोहली (6)

08:13 PM, 28-Oct-2020

पांड्या का एक और अच्छा ओवर

क्रुणाल पांड्या सटीक लाइन लैंथ के साथ गेंदबाजी कर रहे। ओवर से चार सिंगल। नौ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 77/1 देवदत्त पडीक्कल (40) और विराट कोहली (4)

08:09 PM, 28-Oct-2020

आरसीबी को पहला झटका

इन साइड आउट शॉट मारने के प्रयास में जोश फिलिप आउट। राहुल चाहर की फिरकी में फंसे। विकेट के पीछे मुस्तैद क्विंटन डीकॉक ने फुर्ती से स्टंपिंग की। 24 गेंदों में 33 रन की पारी का अंत। आठ ओवर के बाद RCB का स्कोर: 73/1 देवदत्त पडीक्कल (38) और विराट कोहली (2)

08:03 PM, 28-Oct-2020

क्रुणाल पांड्या का अच्छा ओवर

सात ओवर के बाद RCB का स्कोर: 60/0 जोश फिलिप (29) और देवदत्त पडीक्कल (31)

07:57 PM, 28-Oct-2020

पावरप्ले में स्कोर 54/0

12 रन के शानदार ओवर से पावप्ले का अंत। पूरे टूर्नामेंट भर बेखौफ बल्लेबाजी करते आ रहे पडीक्कल का यही अंदाज आज भी जारी। पैटिंसन के ओवर की शुरुआत और अंत दोनों चौके के साथ। छह ओवर के बाद RCB का स्कोर: 54/0 जोश फिलिप (25) और देवदत्त पडीक्कल (29)
 

07:52 PM, 28-Oct-2020

मुंबई को विकेट की सख्त दरकार

ट्रेंट बोल्ट के दूसरे ओवर से 10 रन। दूसरी ही बॉल पर फिलिप का छक्का तो आखिरी गेंद पर भाग्यशाली चौका। पांच ओवर के बाद RCB का स्कोर: 42/0 जोश फिलिप (24) और देवदत्त पडीक्कल (18)

07:48 PM, 28-Oct-2020

बढ़िया साझेदारी पनपती हुई

ओवर से दो चौके आए। चौथे नए गेंदबाज जेम्स पैटिंसन का स्वागत पडीक्कल ने चौके से किया तो चौथी गेंद पर जोश फिलिप ने बाउंड्री लगाई। ओवर से 10 रन। चार ओवर के बाद RCB का स्कोर: 32/0 जोश फिलिप (14) और देवदत्त पडीक्कल (18)

07:44 PM, 28-Oct-2020

तीसरे ओवर से 12 रन आए

आरसीबी के लिहाज से बड़ा ओवर। स्पिनर क्रुणाल पांड्या को पडीक्कल ने लगातार दो चौके मारे। तीन ओवर के बाद RCB का स्कोर: 22/0 जोश फिलिप (9) और देवदत्त पडीक्कल (13)

07:40 PM, 28-Oct-2020

दूसरे ओवर में भी पांच रन

इस बार चौथी गेंद पर चौका लगा। नए गेंदबाज बुमराह के लिए नए बल्लेबाज फिलिप। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर: 10/0 जोश फिलिप (6) और देवदत्त पडीक्कल (4)

07:35 PM, 28-Oct-2020

पहले ओवर में एक चौका

पांचवीं गेंद में देवदत्त पडीक्कल ने रूम बनाकर शॉर्ट कवर पर चौका मारा। एक ओवर के बाद RCB का स्कोर: 5/0 जोश फिलिप (1) और देवदत्त पडीक्कल (4)

07:31 PM, 28-Oct-2020

मैच शुरू

प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीम के बीच जंग शुरू

07:26 PM, 28-Oct-2020

पडीक्कल को मिला नया ओपनिंग पार्टनर

आरोन फिंच की गैरहाजिरी में जोश फिलिप आज पारी की शुरुआत कर रहे हैं। सामने ट्रेंट बोल्ट
 

07:22 PM, 28-Oct-2020

गणपति बप्पा मोरया

07:16 PM, 28-Oct-2020

07:12 PM, 28-Oct-2020

दोनों टीम इस प्रकार है

07:08 PM, 28-Oct-2020

आरसीबी की टीम में भारी बदलाव

07:04 PM, 28-Oct-2020

मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं

रोहित शर्मा फिर आज का मैच नहीं खेल रहे। उनकी फिटनेस पर अभी भी किसी आधिकारिक बयान का इंतजार है।
 

07:00 PM, 28-Oct-2020

मुंबई ने जीता टॉस

चोटिल रोहित शर्मा की जगह मुंबई के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर विराट सेना को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया है।

 

06:53 PM, 28-Oct-2020

IPL 2020: मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ में जगह लगभग तय, सूर्यकुमार यादव की मैच जिताऊ फिफ्टी

नमस्कार, अमर उजाल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें