फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: इतिहास में पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर, किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई को हराया

Mon, 19 Oct 2020 12:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:12 AM, 19-Oct-2020

KXIP ने चौथी गेंद में जीता मैच

  • ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद में क्रिस गेल ने छक्का मारा
  • ट्रेंट बोल्ट की दूसरी गेंद में क्रिस गेल ने 1 रन लिया
  • ट्रेंट बोल्ट की तीसरी गेंद में मयंक अग्रवाल ने चौका मारा
  • ट्रेंट बोल्ट की चौथी गेंद में मयंक अग्रवाल ने चौका मारा
 

12:09 AM, 19-Oct-2020

KXIP के लिए गेल और मयंक अग्रवाल क्रीज पर

12 रन बचाने की जिम्मेदारी ट्रेंट बोल्ट के कंधों पर

12:07 AM, 19-Oct-2020

आखिरी गेंद में मयंक अग्रवाल ने शानदार छलांग लगाते हुए छक्का बचाया

विज्ञापन
11:57 PM, 18-Oct-2020

किंग्स इलेवन पंजाब को दूसरे सुपर ओवर में 12 रन चाहिए

  • क्रिस जॉर्डन की पहली गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने 1 रन लिया
    वाइड बॉल
  • क्रिस जॉर्डन की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने एक 1 लिया
  • क्रिस जॉर्डन की तीसरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने चौका मारा
    वाइड बॉल
  • क्रिस जॉर्डन की चौथी गेंद पर दूसरा रन चुराने के चक्कर में पांड्या आउट
  • क्रिस जॉर्डन की पांचवीं गेंद पर कीरोन पोलार्ड को अंपायर ने आउट दिया, थर्ड अंपायर ने नकारा
  • क्रिस जॉर्डन की आखिरी गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने दो रन लिए
 

11:54 PM, 18-Oct-2020

सुपर ओवर के नए जांबाज पांड्या-पोलार्ड

मुंबई की तरफ से अब नए खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए हैं तो पंजाब की ओर से गेंदबाजी का मोर्चा क्रिस जॉर्डन संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
11:53 PM, 18-Oct-2020

नियमों के मुताबिक अब सभी छह खिलाड़ी नए होंगे

11:47 PM, 18-Oct-2020

सुपर ओवर भी टाई

मोहम्मद शमी की आखिरी गेंद में क्विंटन डीकॉक रन आउट, दूसरा रन चुराने के चक्कर में सुपर ओवर भी टाई। मोहम्मद शमी की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। छह रन बचाना वाकई हैरतंगेज

11:41 PM, 18-Oct-2020

  • मोहम्मद शमी की पहली गेंद में क्विंटन डीकॉक ने 1 रन चुराया
  • मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद में रोहित शर्मा ने 1 रन लिया
  • मोहम्मद शमी की तीसरी गेंद में क्विंटन डीकॉक ने 1 रन लिया
  • मोहम्मद शमी की चौथी गेंद में रोहित कोई रन नहीं ले पाए
अब दो गेंद में तीन रन चाहिए और सुपर ओवर के लिए दो रन 
  • मोहम्मद शमी की पांचवीं गेंद में रोहित ने 1 रन लिया

11:35 PM, 18-Oct-2020

KXIP के लिए मोहम्मद शमी बचाएंगे छह रन

मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक स्ट्राइक लेंगे और नॉन स्ट्राइक एंड पर खुद कप्तान रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला हुआ है।

11:30 PM, 18-Oct-2020

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए छह रन चाहिए

  • जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद में केएल राहुल ने एक रन बनाया
  • जसप्रीत बुमराह की दूसरी गेंद में निकोलस पूरन कैच आउट
  • जसप्रीत बुमराह की तीसरी गेंद में दीपक हूडा ने एक रन लिया
  • जसप्रीत बुमराह की चौथी गेंद में केएल राहुल ने एक रन लिया
  • जसप्रीत बुमराह की पांचवीं गेंद में केएल राहुल ने दो रन लिया
  • जसप्रीत बुमराह की छठी बॉल में केएल राहुल LBW आउट
 

11:29 PM, 18-Oct-2020

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह फेंक रहे पहला ओवर

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल के साथ क्रिस गेल नहीं बल्कि निकोलस पूरन आए हैं।

11:26 PM, 18-Oct-2020

मुंबई और पंजाब दोनों ने 176 रन बनाए

  • मुंबई के लिए क्विंटन डीकॉक ने अर्धशतक लगाकर मुंबई को 176/6 तक पहुंचाया
  • पंजाब के लिए केएल राहुल ने अर्धशतक लगाकर किंग्स XI को 176/6 तक पहुंचाया

11:22 PM, 18-Oct-2020

सुपर ओवर

आखिरी गेंद में क्रिस जॉर्डन दूसरा रन चुराने के चक्कर में रन आउट
 

11:20 PM, 18-Oct-2020

एक गेंद में दो रन चाहिए

एक रन बनने पर मैच सुपर ओवर में जाएगा

11:17 PM, 18-Oct-2020

आखिरी ओवर शुरू

  • ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद में हूडा ने एक रन आए बनाए
  • ट्रेंट बोल्ट की दूसरी गेंद में क्रिस जॉर्डन के बल्ले से चार रन
  • ट्रेंट बोल्ट की तीसरी गेंद में क्रिस जॉर्डन ने एक रन बनाए
अब तीन गेंदों में तीन रन चाहिए, सुपर ओवर के लिए दो रन
  • ट्रेंट बोल्ट की चौथी गेंद में कोई रन नहीं
  • ट्रेंट बोल्ट की पांचवीं गेंद में एक रन

11:12 PM, 18-Oct-2020

आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए

नाथन कोल्टर नाइल के ओवर से 13 रन आए। हूडा और जॉर्डन दोनों ने एक-एक चौका मारा और बेहतरीन रनिंग। 19 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 168/5 दीपक हूडा (21) और क्रिस जॉर्डन (7)
 

11:09 PM, 18-Oct-2020

12 गेंदों में 22 रन चाहिए

जसप्रीत बुमराह के ओवर में विकेट के साथ महज पांच रन आए और जसप्रीत बुमराह के चार ओवर के स्पैल का अंत, जिसमें उन्होंने सिर्फ 25 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। अब दीपक हूडा ही एकमात्र उम्मीद। 18 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 155/5 दीपक हूडा (14) और क्रिस जॉर्डन (1)

11:03 PM, 18-Oct-2020

बुमराह ने राहुल को बोल्ड किया

सटीक तेज यॉर्कर जिसका राहुल के पास कोई जवाब नहीं। जसप्रीत की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम। यह उनका आखिरी ओवर था, जिसे सफल बनाया। केएल राहुल की लगातार तीसरी फिफ्टी थी, उन्होंने तीन छक्के और सात चौके की मदद से 51 गेंदों में 77 रन बनाए।
 

11:00 PM, 18-Oct-2020

18 गेंदों में 27 रन चाहिए

कोल्टर नाइल के ओवर से 10 रन आए। तीसरी गेंद में राहुल ने चौका मारा। ओवर से 10 रन आए।
 

17 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 150/4 केएल राहुल (75) और दीपक हूडा (12)

10:53 PM, 18-Oct-2020

24 गेंदों में 37 रन चाहिए

जसप्रीत बुमराह का अहम ओवर, जहां पंजाब ने बाजी मारी। बड़ा ओवर, 15 रन आए। चौथी गेंद में राहुल ने चौका लगाया तो आखिरी बॉल पर दीपक हूडा का छक्का। 16 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 140/4 केएल राहुल (66) और दीपक हूडा (11)
 

10:45 PM, 18-Oct-2020

30 गेंदों में 52 रन चाहिए

क्रुणाल पांड्या के ओवर से आठ रन आए। चौथी गेंद में राहुल ने चौका लगाया। 15 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 125/4 केएल राहुल (61) और दीपक हूडा (2)

ग्लेन मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट सबसे घटिया

 

10:39 PM, 18-Oct-2020

ग्लेन मैक्सवेल फिर फेल

पांच गेंदों में पंजाब ने अपने दो प्रमुख बल्लेबाज गंवाए। पहले सेट हो चुके निकोलस पूरन और फिर अपनी दूसरी गेंद खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले आउट। आज पंजाब को अपने बिग हिटर से उम्मीद थी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मैक्सी का खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रहा। ओवर में विकेट के साथ नौ रन आए। अब छह ओवर में 60 रन की दरकार

 

10:37 PM, 18-Oct-2020

केएल राहुल का अर्धशतक

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने राहुल चाहर की पहली ही गेंद पर छक्का मारकर अपनी फिफ्टी पूरी की।
 

10:35 PM, 18-Oct-2020

बुमराह का चला जादू

कप्तान रोहित शर्मा की सफल चाल। खतरनाक नजर आ रहे निकोलस पूरन को आउट करने के लिए गेंद बुमराह को सौंपी गई, जिसे जस्सी ने बखूबी अंजाम दिया। 137 किमी की रफ्तार से फेंकी गई बाउंसर को मारने की फिराक में निकोलस लॉन्ग ऑन में धरे गए। 12 गेंदों में ताबड़तोड़ 24 रन बनाए।
 

10:31 PM, 18-Oct-2020

राहुल चाहर का जबरदस्त ओवर

बरसते चौके-छक्के के बीच लेग स्पिनर राहुल चाहर ने बढ़िया गेंदबाजी की। सिर्फ तीन रन दिए। 12 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 105/2 केएल राहुल (43) और निकोलस पूरन (24)

10:26 PM, 18-Oct-2020

KXIP के 100 रन पूरे

लग रहा है जैसे निकोलस पूरन पहले से ही सेट होकर आए हैं। पोलार्ड की आखिरी दो गेंदों में चौके और छक्के। सात गेंदों में 23 रन बना चुके। 11 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 102/2 केएल राहुल (41) और निकोलस पूरन (23)
 

10:20 PM, 18-Oct-2020

10वें ओवर में विकेट के साथ 12 रन

10 ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 87/2 केएल राहुल (38) और निकोलस पूरन (11)
 

10:17 PM, 18-Oct-2020

क्रिस गेल आउट

राहुल चाहर ने यूनिवर्स बॉस को निपटाया। ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी स्लाइडर को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में ट्रेंट बोल्ट द्वारा लपके गए। क्रिस गेल ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए।
 

10:15 PM, 18-Oct-2020

ओवर से सिर्फ चार रन

नौ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 75/1 केएल राहुल (37) और क्रिस गेल (24)

10:11 PM, 18-Oct-2020

8वें ओवर से 9 रन आए

आठ ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 71/1 केएल राहुल (35) और क्रिस गेल (22)
 

10:06 PM, 18-Oct-2020

गेल का एक और हवाई फायर

ओवर से कुल 11 रन आए। पोलार्ड की पांचवीें गेंद में लॉन्ग ऑन क्षेत्र में गेंद स्टैंड्स में। सात ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 62/1 केएल राहुल (34) और क्रिस गेल (14)
 

10:01 PM, 18-Oct-2020

पहले पावरप्ले में स्कोर 51/1

छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 51/1 केएल राहुल (32) और क्रिस गेल (7)
 

09:58 PM, 18-Oct-2020

छठे ओवर में 11 रन आए

ट्रेंट बोल्ट का एक और महंगा ओवर। केएल राहुल ने तीसरी गेंद पर छक्का और पांचवीं बॉल पर चौका मारा। छह ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 51/1 केएल राहुल (32) और क्रिस गेल (7)
 

09:52 PM, 18-Oct-2020

गेल का गगनचुबी छक्का

नाथन कोल्टर नाइल की तीसरी गेंद में क्रिस गेल का बेहद लंबा छक्का। पांच ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 40/1 केएल राहुल (21) और क्रिस गेल (7)

09:48 PM, 18-Oct-2020

क्रिस गेल नए बल्लेबाज

चार ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 34/1 केएल राहुल (21) और क्रिस गेल (1)

09:45 PM, 18-Oct-2020

मयंक अग्रवाल आउट

बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में पंजाब को झटका दिया। रोहित शर्मा ने उन्हें विकेट के लिए आक्रमण पर भेजा था और जस्सी ने अपना काम पूरा किया।

09:42 PM, 18-Oct-2020

बड़ा ओवर, 20 रन आए

केएल राहुल ने ट्रेंट बोल्ट को रिमांड पर लिया। तीन चौके और एक छक्का मारा। तीन ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 33/0 मयंक अग्रवाल (11) और केएल राहुल (21)

09:37 PM, 18-Oct-2020

क्रुणाल पांड्या ने फेंका दूसरा ओवर

सिर्फ चार रन दिए। दो ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 13/0 मयंक अग्रवाल (10) और केएल राहुल (3)

09:33 PM, 18-Oct-2020

मयंक अग्रवाल का कड़क शॉट

एक ओवर के बाद KXIP का स्कोर: 9/0 मयंक अग्रवाल (7) और केएल राहुल (2)
 

09:26 PM, 18-Oct-2020

राहुल-मयंक ही करेंगे शुरुआत

09:21 PM, 18-Oct-2020

क्या वाकई गेल करेंगे ओपनिंग?0

09:16 PM, 18-Oct-2020

पोलार्ड-नाथन ने 21 गेंदों में 57 रन जोड़े

09:12 PM, 18-Oct-2020

KXIP को 177 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ईशान किशन, हार्दिक पांड्या के फेल होने के बावजूद क्विंटन डीकॉक के अर्धशतक और अंत में कीरोन पोलार्ड और नाथन कोल्टर नाइल के बीच 21 गेंदों में 57 रन की साझेदारी के बूते पलटन ने निर्धारित 20 ओवर में 176/6 का स्कोर बनाया।

09:06 PM, 18-Oct-2020

19वें ओवर में 12 रन आए

कोल्टर नाइल ने चौथी और आखिरी गेंद में चौका मारा। 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 156/6 कीरोन पोलार्ड (15) और नाथन कोल्टर नाइल (23)
 

08:59 PM, 18-Oct-2020

बड़ा ओवर, 22 रन आए

अब तक अच्छी गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप सिंह की इस ओवर में पिटाई हो गई। शुरुआती दो गेंदों में कीरोन पोलार्ड ने लगातार दो छक्के मारे तो चौथी और पांचवीं गेंद में नाथन कोल्टर नाइल ने दो चौके मारे। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 144/6 कीरोन पोलार्ड (15) और नाथन कोल्टर नाइल (11)

08:53 PM, 18-Oct-2020

क्विंटन डीकॉक आउट

क्रीज पर जम चुके दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पंजाब को बड़ी सफलता। 43 गेंदों में 53 रन बनाने वाले डीकॉक क्रिस जॉर्डन के पहले शिकार बने। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 122/6 कीरोन पोलार्ड (0) और नाथन कोल्टर नाइल (2)

08:49 PM, 18-Oct-2020

कीरोन पोलार्ड नए बल्लेबाज

ओवर से तीन रन और एक विकेट

16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 117/5 क्विंटन डी कॉक (52) और कीरोन पोलार्ड (0)

08:46 PM, 18-Oct-2020

हार्दिक पांड्या आउट

मोहम्मद शमी के ओवर की तीसरी गेंद में बड़ा शॉट लगाने की फिराक में हार्दिक पांड्या आउट, उन्होंने चार गेंदों में आठ रन बनाए।
 

 

08:43 PM, 18-Oct-2020

डीकॉक की फिफ्टी

डीकॉक ने दूसरी गेंद में चौका और तीसरी गेंद में छक्का मारा। मुरुगन अश्विन के ओवर से 12 रन आए। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 114/4 क्विंटन डी कॉक (50) और हार्दिक पांड्या (7
 

08:39 PM, 18-Oct-2020

क्रुणाल पांड्या आउट

मुंबई का बड़ा विकेट गिरा। पंजाब को इस विकेट की सख्त जरूरत थी। 30 गेंदों में 34 रन बनाकर पांड्या आउट हुए। रवि बिश्नोई ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/4 क्विंटन डी कॉक (39) और हार्दिक पांड्या (6)

08:35 PM, 18-Oct-2020

13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 93/3 क्विंटन डी कॉक (37) और क्रुणाल पांड्या (33)

08:32 PM, 18-Oct-2020

50 रन की साझेदारी

08:29 PM, 18-Oct-2020

रवि बिश्नोई की शानदार शुरुआत

युवा लेग स्पिनर ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 83/3 क्विंटन डी कॉक (36) और क्रुणाल पांड्या (28)

08:25 PM, 18-Oct-2020



11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 80/3 क्विंटन डी कॉक (26) और क्रुणाल पांड्या (35)

08:20 PM, 18-Oct-2020

10 ओवर में स्कोर 70/3

मुरुगन अश्विन के ओवर से दो चौके आए। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 60/3 क्विंटन डी कॉक (26) और क्रुणाल पांड्या (16)

08:16 PM, 18-Oct-2020

मैक्सवेल के शानदार स्पैल का अंत

इस ओवर से भी 7 रन आए। ग्लेन मैक्सवेल ने अपने चार ओवर के कोटे में महज 24 रन दिए। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 60/3 क्विंटन डी कॉक (26) और क्रुणाल पांड्या (16)
 

 

08:12 PM, 18-Oct-2020

जॉर्डन को क्रुणाल ने एक चौका मारा

ओवर से सात रन आए। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 53/3 क्विंटन डी कॉक (25) और क्रुणाल पांड्या (10)

08:08 PM, 18-Oct-2020

ऐसे गिरे मुंबई के विकेट

  • 2.5 ओवर में रोहित शर्मा (8 गेंद में 9 रन) को अर्शदीप सिंह ने निपटाया
  • 3.3 ओवर में सूर्यकुमार यादव (4 गेंद में 0 रन) को शमी ने चलता किया
  • 5.1 ओवर में ईशान किशन को (7 गेंद में 7 रन) अर्शदीप ने अपना दूसरा शिकार बनाया

08:00 PM, 18-Oct-2020

IPL 2020: इतिहास में पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर, किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई को हराया

सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 46/3 क्विंटन डी कॉक (25) और क्रुणाल पांड्या (3)
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें