फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs DC Live Streaming: मुंबई से तीन बार भिड़ चुकी है दिल्ली की टीम, जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे मुकाबला

Fri, 23 Feb 2024 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Mumbai Indians vs Delhi Capitals WPL Live Streaming, Telecast: दोनों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली ने एक और मुंबई ने दो मैच जीते हैं। दिल्ली ने जो एक मैच जीता था वो चेज करते हुए जीता था।
विज्ञापन
महिला प्रीमियर लीग 2024 - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस और पिछली बार की रनर अप टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। 17 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी बेंगलुरु और दिल्ली करेंगे। 
विज्ञापन


दोनों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दिल्ली ने एक और मुंबई ने दो मैच जीते हैं। दिल्ली ने जो एक मैच जीता था वो चेज करते हुए जीता था। वहीं, मुंबई का भी वही हाल है। उन्होंने जो दो मैच जीते थे वो लक्ष्य का पीछा करते हुए ही जीते थे। मुंबई के खिलाफ दिल्ली का सर्वोच्च स्कोर 131/9 और न्यूनतम स्कोर 105/10 है। वहीं दिल्ली के खिलाफ मुंबई का सर्वोच्च स्कोर 134/3 और न्यूनतम स्कोर 109/8 है। 

मुंबई के खिलाफ दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन मेग लैनिंग ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट एलिस कैप्सी ने लिए हैं। लैनिंग ने तीन पारियों में 110 रन बनाए और कैप्सी ने तीन विकेट लिए हैं। वहीं, दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन नेट साइवर ब्रंट ने बनाए और सबसे ज्यादा विकेट हेली मैथ्यूज ने लिए हैं। साइवर ने दो पारियों में 83 रन बनाए और मैथ्यूज ने सात विकेट लिए।

आइए जानते हैं WPL के दूसरे सीजन के पहले मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला?
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच पहला मैच 23 फरवरी यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच पहला मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
मुंबई इंडियंस विमेन और दिल्ली कैपिटल्स विमेन के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
महिला प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क के स्पोर्ट्स 18-1 और स्पोर्ट्स 18-1 एचडी (Sports18 1 and Sports18 1 HD) चैनल पर देखे जा सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत, केर, ट्रायॉन, हेली, हुमैरा, वोंग, कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा, प्रियंका, सैका, यास्तिका, शबनिम, सजना, अमनदीप, फातिमा, कीर्तन।

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), रोड्रिग्स, हैरिस, शैफाली, एलिस, सदरलैंड, अरुंधति, अश्विनी, जोनासेन, मारिजैन, स्नेहा, मिन्नू, राधा, शिखा, अपर्णा, तानिया, पूनम, तितास साधु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें