नॉर्ट्जे ने 19वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। मुंबई इंडियंस का स्कोर: 156/5 कीरोन पोलार्ड (10) और क्रुणाल पांड्या (3)
सात गेंदों में 7 रन चाहिए
आठ गेंदों में 8 रन चाहिए
नौ गेंदों में 9 रन चाहिए
18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 153/5 कीरोन पोलार्ड (9) और क्रुणाल पांड्या (1)
मुंबई का पांचवां विकेट गिरा। क्या अब भी इस मैच में कोई रोमांच बाकी है? 15 गेंदों में 28 रन बनाने वाले ईशान को कागिसो रबाडा ने आउट किया।
17वें ओवर से 8 रन आए। पांचवीं गेंद पर पोलार्ड ने चौका मारा। मुंबई इंडियंस का स्कोर: 145/4 पोलार्ड (8) और ईशान किशन (22)
स्टोइनिस के पिछले ओवर में विकेट जरूर आया, लेकिन सात रन भी निकले।
मुंबई इंडियंस के तीन गेंदों में दो विकेट गिरे। दूसरी गेंद खेल रहे पांड्या स्टोइनिस की गेंद पर विकेटकीपर द्वारा लपके गए।
15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 130/3 ईशान किशन (16)
स्टोइनिस का महंगा ओवर। ईशान किशन ने तीसरी गेंद पर छक्का तो आखिरी बॉल पर चौका मारा। ओवर से कुल 14 रन आए। 14 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 116/2 सूर्यकुमार यादव (40) और ईशान किशन (15)
अक्षर पटेल की दूसरी और तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने लगातार दो चौके मारे। ओवर से कुल 12 रन आए। 13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/2 सूर्यकुमार यादव (38) और ईशान किशन (3)
अश्विन की पहली गेंद में चौका फिर अच्छी वापसी। ओवर से कुल 9 रन आए। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 90/2 सूर्यकुमार यादव (27) और ईशान किशन (2)
11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 81/2 सूर्यकुमार यादव (20) और ईशान किशन (0)
अब सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को सूझबूझ भरी पारी खेलनी चाहिए।
अर्धशतक लगाने के बाद क्विंटन डीकॉक को रविचंद्रन अश्विन ने आउट किया। 36 गेंदों में 53 रन बनाकर वह 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पृथ्वी शॉ द्वारा लपके गए। 36 गेंदों में 53 रन की पारी में चार चौके और तीन छक्के आए। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 78/2 सूर्यकुमार यादव (19) और ईशान किशन (0)
ओवर से कुल 12 रन। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 72/1 क्विंटन डीकॉक (52) सूर्यकुमार यादव (14)
रवि अश्विन की जोरदार वापसी। पहले ओवर में 12 रन लुटाने के बाद अपने दूसरे और पारी के 8वें ओवर में 8 रन ही दिए। हालांकि चौथी गेंद में यादव ने बाउंड्री तलाश ही ली। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 60/1 क्विंटन डीकॉक (42) सूर्यकुमार यादव (12)
हर्षल पटेल ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिया। तीसरी गेंद में सूर्यकुमार ने चौका लगाया। सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 52/1 क्विंटन डीकॉक (40) सूर्यकुमार यादव (6)
नॉर्टजे को तीसरी और पांचवीं गेंद में क्विंटन डीकॉक ने छक्का मारा। छठे ओवर में 13 रन आए। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 44/1 क्विंटन डीकॉक (38) सूर्यकुमार यादव (0)
अक्षर पटेल ने पांच रन दिए। तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 12/0 रोहित शर्मा (4) और क्विंटन डीकॉक (7)
एनरिच नॉर्ट्जे ने भी बांधकर रखा। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 7/0 रोहित शर्मा (2) और क्विंटन डीकॉक (4)
कागिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी। रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक संभल कर खेल रहे थे।
धवन ने तीसरी गेंद पर चौका मारा। बुमराह के आखिरी ओवर से 12 रन आए। 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 162/4 शिखर धवन (69) एलेक्स कैरी (14)
बोल्ट के इस ओवर से सिर्फ 8 रन आए। 19 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 150/4 शिखर धवन (62), एलेक्स कैरी (9)
कोई बाउंड्री नहीं आई। ओवर से सिर्फ सात रन आए। 18 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 142/4 शिखर धवन (56), एलेक्स कैरी (7)
सामंजस्य की कमी और मार्कस स्टोइनिस रन आउट। 17वें ओवर में दिल्ली को यह विकेट बहुत चुभेगा। आठ गेंदों में 13 रन बनाकर उनकी पारी का अंत हुआ। 17 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 135/4 शिखर धवन (54), एलेक्स कैरी (2)
ट्रेंट बोल्ट को धवन ने एक तो स्टोइनिस ने दो चौके मारे। 16 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 127/3 शिखर धवन (50), मार्कस स्टोइनिस (11)
शिखर धवन ने 39 गेंदों में पचासा जड़ा
15 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 111/3 शिखर धवन (45), मार्कस स्टोइनिस (0)
14 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 103/2 शिखर धवन (44), श्रेयस अय्यर (37)
13 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 95/2 शिखर धवन (38), श्रेयस अय्यर (35)
ओवर से सिर्फ 2 रन आए। 12 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 91/2 शिखर धवन (36), श्रेयस अय्यर (33)
राहुल चाहर का एक और शानदार ओवर। 11 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 85/2 शिखर धवन (32), श्रेयस अय्यर (31)
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जेम्स पैटिंसन की पहली, पांचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने चौका मारा। ओवर से कुल 13 रन आए। 10 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 80/2 शिखर धवन (29), श्रेयस अय्यर (29)
नए स्पिनर के खिलाफ बड़ा शॉट मारने से दोनों बल्लेबाज बचते नजर आए। नौ ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 67/2 शिखर धवन (28), श्रेयस अय्यर (18)
पोलार्ड की दूसरी गेंद में धवन ने चौका लगाया। ओवर से 10 रन आए। आठ ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 61/2 शिखर धवन (24), श्रेयस अय्यर (16)
सातवें ओवर में पांच रन आए। क्रुणाल पांड्या के इस ओवर में बल्लेबाजों ने सिर्फ दौड़-भागकर रन पूरा किया। शिखर धवन (16), श्रेयस अय्यर (14)
छठे ओवर में 14 रन। पैटिंसन को कप्तान अय्यर ने दो लगातार चौके मारे। शिखर धवन (15), श्रेयस अय्यर (10)
ओवर से विकेट के साथ नौ रन भी आए। शिखर धवन (10), श्रेयस अय्यर (1)
विकेट लेने के बाद लाइन लैंथ से भटके क्रुणाल पांड्या को मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारा। गब्बर का यह स्लॉग स्विप उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अपना डेब्यू कर रहे अजिंक्य रहाणे कुछ खास नहीं कर पाए। पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर रहाणे को क्रुणाल पांड्या ने LBW आउट किया, उन्होंने 15 गेंदों में 15 रन बनाए।
शुरुआती पांच गेंद पर शिखर धवन कोई रन नहीं बना पाए। आखिरी बॉल पर सिंगल आया। चार ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 23/1 शिखर धवन (2), अजिंक्य रहाणे (15)
बोल्ट के इस ओवर से कुल पांच रन आए। तीन ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 22/1 शिखर धवन (1), अजिंक्य रहाणे (15)
जेम्स पैटिंसन को रहाणे ने इस ओवर में दो चौके मारे। कुल 10 रन आए। दो ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 17/1 शिखर धवन (0), अजिंक्य रहाणे (11)
एक ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर: 7/1 शिखर धवन (0), अजिंक्य रहाणे (0)
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर चौका खाने के बाद अगली ही बॉल पर ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ को आउट किया।