फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI Vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बनी सीएसके, पंजाब के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

Fri, 24 Apr 2026 10:21 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में हराया। मुंबई की टीम इस मैच में कहीं भी सीएसके को चुनौती नहीं दे सकी और उसे रनों के अंतर से आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम सीएसके - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा। वानखेड़े स्टेडियम पर मिली धमाकेदार जीत के साथ ही सीएसके आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वाधिक जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। इतना ही नहीं, ये आईपीएल में सीएसके की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। 
विज्ञापन

मुंबई के खिलाफ सीएसके का रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40वें मुकाबले में 19वीं जीत हासिल की। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की है। वहीं, इस सूची में तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स हैं जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 38 मैचों में 17, आरसीबी ने 35 मैचों में 16 और राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 मैचों में 15 जीत दर्ज की है। 

एकतरफा अंदाज में जीती सीएसके 
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ये रनों के लिहाज से मुंबई की आईपीएल में सबसे बड़ी हार है। उससे इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 2013 में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था जो रनों के अंतर से मुंबई की सबसे बड़ी हार थी। 

मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही और दानिश मालेवार और नमन धीर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। क्विंटन डिकॉक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ सात रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। तिलक 29 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, तो सूर्यकुमार 36 रन बनाने के बाद अकील हुसैन की गेंद पर सरफराज को कैच देकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या (1 रन) और शेरफेन रदरफोर्ड (0) बुरी तरह से फेल रहे। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से अकील हुसैन ने चार और नूर अहमद ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

सैमसन का दूसरा शतक
इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया। सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में संजू ने 10 चौके और छह छक्के लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 रन बनाए, तो सरफराज खान ने 14 रनों का योगदान दिया। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 और कार्तिक शर्मा ने 18 रन बनाए। यह सीएसके की इस सीजन की तीसरी जीत है, जबकि मुंबई को पांचवीं हार का मुंह देखना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें