फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL: विमेंस प्रीमियर लीग के लिए मुंबई इंडियंस की जर्सी जारी, गुलाबी-नीले रंग में दिखेगी हरमनप्रीत की टीम

Sat, 25 Feb 2023 03:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई की टीम ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए अपनी जर्सी का एलान कर दिया है। मुंबई फ्रेंचाईजी की महिला टीम नीले और गुलाबी रंग की टीम में नजर आएगी। 
 
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए अपनी जर्सी का एलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस ने जर्सी का अनावरण करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। महिला टीम के कोचिंग स्टाफ में शार्लेट एडवर्ड्स (हेड कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और बॉलिंग कोच) और देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) हैं।
विज्ञापन


विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल पांच टीमें हैं। दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में जमकर पैसा लुटाया और कई बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदा है। 
 

भारत की स्मृति मंधाना इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा, जबकि भारत और दुनिया भर के बाकी सितारों पर भी लाखों की बोली लगी।
विज्ञापन


विदेशी खिलाड़ियों में, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की ऑलराउंडर नताली शिवर पर सबसे ज्यादा बोली लगी। गार्डनर को गुजरात जायंट्स और शिवर को मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा को सबसे ज्यादा पैसे मिले। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
 

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 20 लीग मैच और दो प्लेऑफ मैच होंगे। 23 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के बाद आईपीएल की शुरुआत होगी। विमेंस प्रीमियर लीग के सभी मैच मुंबई में ही खेले जाएंगे, लेकिन लोकप्रियता बढ़ने पर आगामी सीजन में मुकाबले अलग-अलग मैदानों में भी हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें