रोहित शर्मा के बाद आईपीएल के अनुभवी बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। लंबे समय तक केकेआर के लिए खेलने वाले सूर्याकुमार को इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। वहीं रनों की गति को बढ़ाने और टीम को अच्छा फिनिश दिलाने के लिए कैरीबियाई ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने भेजा जा सकता है।
मुंबई के दो चमकते सितारे हार्दिक पांड्या और कृणाल पांड्या को क्रमश: छठे और सातवें नंबर पर उतारा जा सकता है। दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए तेजी से रन बटोरने का काम करते हैं। कृणाल न सिर्फ अपने स्पिन अटैक से विपक्षी टीम के स्कोर बोर्ड पर ब्रेक लगाते हैं, बल्कि तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन भी बनाते हैं।
स्पनिर्स
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज राहुल चहर को चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजी की कमान संभालने का मौका मिल सकता है। उनकी मौजूदगी कृणाल पांड्या के स्पिन गेंदबाजी के डिपार्टमेंट को ज्यादा मजबूत बनाएगी। बता दें कि इस साल न्यूजीलैंड में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके सेलेक्शन की खबरें भी सामने आई थीं, लेकिन आखिरी समय में उन्हें मौका नहीं मिल पाया। हालांकि उन्हें दूसरी बार भी आईपीएल खेलने का मौका मिल गया।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी हमेशा से उसका मजबूत पक्ष रही है। इस सीजन में मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह समेत जेसन बेहरनडॉर्फ, पैट कमिंस और मुस्ताफिजुर रहमान जैसे तेज गेंदबाज हैं। चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस को गेंदबाजी में लीड करने का मौका मिल सकता है, तो वहीं मुस्ताफिजुर और
बुमराह डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं।