फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मुंबई की जीत जरूरी

Wed, 17 Oct 2012 11:07 PM IST
केपटाउन/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम जब बृहस्पतिवार को ग्रुप ‘बी’ में यार्कशायर के सामने उतरेगी तो उसके लिए सेमीफाइनल तक पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी होगा। यार्कशायर की स्थिति इस समय कमोबेश ऐसी ही है। अपने ग्रुप मैचों में दोनों ही टीमें अपना एक-एक मैच गंवा चुकी हैं और उनके पास फिलहाल कोई अंक नहीं है।
विज्ञापन


हरभजन सिंह की कप्तानी में पिछले साल चैंपियन बनी मुंबई का प्रदर्शन इस साल आईपीएल में अच्छा रहा था। उसके पास बढ़िया देसी और विदेशी खिलाड़ियों की फैज है। लेकिन हाईवेल्ड लायंस के साथ पिछले मुकाबले में टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अंबाती रायडु, कीरोन पोलार्ड, मिचेल जानसन और लसिथ मलिंगा सभी इस मैच में विफल रहे थे। ऐसे में यार्कशायर के गेंदबाजों के सामने एक बार फिर उनकी कड़ी परीक्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें