फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Final 2025: लैनिंग और शेफाली का विकेट गिरना मुंबई इंडियंस के लिए रहा फायदेमंद, कोच एडवडर्स ने दिया बयान

Sun, 16 Mar 2025 02:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी। दिल्ली की कप्तान लैनिंग 13 और शेफाली चार रन बनाकर उस समय आउट हुईं जब स्कोर बोर्ड पर 17 रन टंगे थे।
विज्ञापन
डब्ल्यूपीएल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद मंबई इंडियंस की मुख्य कोच चार्लोट एडवडर्स ने कहा कि कप्तान मेग लैनिंग और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के विकेट जल्दी चटकाने से उनकी टीम को डब्ल्यूपीएल का खिताब जीतने में मदद मिली। जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


दिल्ली की कप्तान लैनिंग 13 और शेफाली चार रन बनाकर उस समय आउट हुईं जब स्कोर बोर्ड पर 17 रन टंगे थे। एडवडर्स ने कहा, हमें पता था कि 150 रन का लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं होगा लेकिन फाइनल में यह बुरा भी नहीं था। शेफाली अपना चिर परिचित प्रदर्शन नहीं कर सकी और मुझे पता था कि उसका विकेट लेने के बाद हमारे लिए मौका है। लैनिंग और शेफाली की शुरुआती साझेदारी हमारे लिए पिछले कुछ साल में सिरदर्द रही थी और उन दोनों को जल्दी आउट करने से मदद मिली। यह टीम प्रयासों का नतीजा है।

ये भी पढ़ें: WPL: क्या नहीं चल रहा सबसे सफल ऑस्ट्रेलियाई महिला कप्तान मेग लैनिंग का जादू? दिल्ली खिताब से तीसरी बार भी चूकी
विज्ञापन


एडवडर्स ने हरमनप्रीत को सराहा 
इंग्लैंड की पूर्व कप्तान एडवडर्स ने 44 गेंद में 66 रन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर की तारीफ करते हुए कहा, वह शांतचित्त होकर खेल रही थीं। वह काफी प्रतिस्पर्धी है और एक और खिताब जीतना चाहती थीं जिसके लिए उन्होंने पूरा प्रयास किया। वह युवा खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराती हैं और विदेशी तथा अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बखूबी काम करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें