फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Deepfake Video: मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, सचिन और सारा तेंदुलकर के नाम पर बना था फर्जी वीडियो

Thu, 18 Jan 2024 12:39 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सचिन का फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया था और सभी से इसे रिपोर्ट करने की अपील की थी। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सचिन-सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो मामले में मुंबई साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुंबई साइबर पुलिस ने 16 जनवरी को संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। डीपफेक के जरिए सचिन तेंदुलकर का एक फर्जी वीडियो बनाया गया था, जिसमें वह एक गेमिंग एप्लिकेशन प्रचार करते दिखाई दे रहे थे। सचिन ने खुद यह वीडियो शेयर कर लोगों को बताया था कि यह फर्जी है और इसे रिपोर्ट करने को कहा था। इसके बाद इस मामले में पर कठोर नियम बनने की बात भी केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कही। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डीपफेक को भारतीय उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और विश्वास के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही प्लेटफार्मों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आईटी अधिनियम के तहत सख्त नियम लाएगी।

क्या है मामला?
एक्स पर एक पोस्ट में तेंदुलकर ने फेक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक गेमिंग एप्लिकेशन प्रचार करते दिखाई दे रहे हैं और तकनीक के दुरुपयोग के बारे में चिंता व्यक्त की थी। सचिन ने डीपफेक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था- ये वीडियो फर्जी है। तकनीक के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग को देखना परेशान करने वाला है। सभी से अनुरोध करता हूं कि वे बड़ी संख्या में इस वीडियो, विज्ञापन और ऐप की रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया मंचों को शिकायतों के प्रति सतर्क और उत्तरदायी होने की आवश्यकता है। गलत सूचना और डीपफेक के प्रसार को रोकने के लिए उनकी ओर से त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन




सचिन के इस ट्वीट पर कई फैंस ने अपनी चिंता जाहिर की थी। कुछ लोगों ने कहा कि यह असली लग रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि यह वीडियो हैरान करने वाला था। सचिन ने यह साफ करके अच्छा किया कि यह फर्जी वीडियो है। इसी दौरान कुछ लोगों ने फर्जी वीडियो बनाने वाले पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही थी। अब पुलिस ने ऐसा कर लिया है।

सचिन से पहले उनकी बेटी सारा तेंदुलकर समेत कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं। कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, रश्मिका मंदाना और प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें