फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीबी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस से करार खत्म किया

Sun, 11 Nov 2018 02:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भुगतान मुद्दों के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस से करार समाप्त कर लिया है। 

विज्ञापन


मुल्तान सुल्तांस ने साल के शुरू में पीएसएल के तीसरे चरण में पदार्पण किया था और उनकी टीम में कप्तान शोएब मलिक और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम मौजूद थे।

टीम प्रबंधन में आस्ट्रेलियाई टॉम मूडी शामिल थे। पीसीबी ने शनिवार की रात को दिए बयान में कहा कि उसने मुल्तान सुल्तांस के मालिक शोन प्रोपर्टीज ब्रोकर एएलसी के साथ फ्रेंचाइजी करार समाप्त कर दिया है। 
विज्ञापन


बयान के अनुसार, ‘इस करार के खत्म होने के साथ टीम के संबंध में सारे अधिकार पीसीबी के पास आ जाते हैं।’ शोन प्रोपर्टीज पीसीबी के बार बार याद दिलाने के बाद भी बैंक गारंटी सौंपने में विफल रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें