फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान के मुजीब जादरान ने बनाया विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, IPL में बिका है 4 करोड़ का

Sat, 17 Feb 2018 12:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुजीब जारदान - फोटो : File
विज्ञापन
अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह में खेली जा रही वन-डे सीरीज के चौथे मैच में अफगानिस्तान महज 134 रन पर ऑल आउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम मैच में एक समय 100 रन पर अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इरविन ने 54 रन की पारी खेलकर किसी तरह टीम का स्कोर 134 तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


वहीं, अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब जादरान ने इस मैच में अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट झटके। बता दें कि 16 साल की उम्र में 5 विकेट लेने वाले जारदान पहले गेंदबाज हैं। 

इस गेंदबाज के सामने कोई जिम्बाब्वे का बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और एक के बाद एक करके आउट होते चले गई। जिम्बाब्वे की ओर से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। 
विज्ञापन


जारदान की उम्र इस मैच में 16 साल 325 दिन है और उनसे पहले सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने का कारनामा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनिस के नाम था। यूनिस ने 18 साल 164 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया था।  
विज्ञापन

IPL में 4 करोड़ में बिका है यह गेंदबाज

मुजीब जारदान - फोटो : File
मुजीब जादरान को इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ में खरीदा है। बता दें कि इस बार अंडर 19 टीम में भी मुजीब का प्रदर्शन शानदार रहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें