अफगानिस्तान और
जिम्बाब्वे के बीच शारजाह में खेली जा रही वन-डे सीरीज के चौथे मैच में
अफगानिस्तान महज 134 रन पर ऑल आउट हो गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम मैच में एक समय 100 रन पर अपने 8 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इरविन ने 54 रन की पारी खेलकर किसी तरह टीम का स्कोर 134 तक पहुंचाया।
वहीं, अफगानिस्तान के युवा स्पिनर मुजीब जादरान ने इस मैच में अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 50 रन देकर 5 विकेट झटके। बता दें कि 16 साल की उम्र में 5 विकेट लेने वाले जारदान पहले गेंदबाज हैं।
इस गेंदबाज के सामने कोई जिम्बाब्वे का बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और एक के बाद एक करके आउट होते चले गई। जिम्बाब्वे की ओर से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके।
जारदान की उम्र इस मैच में 16 साल 325 दिन है और उनसे पहले सबसे कम उम्र में 5 विकेट लेने का कारनामा
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज
वकार यूनिस के नाम था। यूनिस ने 18 साल 164 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया था।