फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muhammad Rizwan vs PCB: पीसीबी से नाराज मोहम्मज रिजवान, श्रेणी बी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार

Tue, 28 Oct 2025 10:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार बोर्ड ने प्रतिष्ठित श्रेणी ए को समाप्त कर दिया है, जो पहले केवल बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को दी जाती थी। बोर्ड का मानना है कि पिछले एक वर्ष में इन वरिष्ठ खिलाड़ियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान-पीसीबी - फोटो : ICC-pcb-ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए केंद्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया है। इसका कारण यह है कि उन्हें इस बार श्रेणी बी में रखा गया है। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा, 30 खिलाड़ियों में से रिजवान एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
विज्ञापन

बाबर, रिजवान और शाहीन को श्रेणी बी में रखा गया
पीसीबी ने हाल ही में खिलाड़ियों को नए केंद्रीय अनुबंध की पेशकश की है। इस बार बोर्ड ने प्रतिष्ठित श्रेणी ए को समाप्त कर दिया है, जो पहले केवल बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी को दी जाती थी। बोर्ड का मानना है कि पिछले एक वर्ष में इन वरिष्ठ खिलाड़ियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। नए अनुबंध में इन तीनों खिलाड़ियों सहित 10 खिलाड़ियों को श्रेणी बी में रखा गया है।
विज्ञापन

रिजवान ने किया हस्ताक्षर से इनकार
सूत्रों के मुताबिक, रिजवान ने बोर्ड से कहा है कि वह अनुबंध पर तभी हस्ताक्षर करेंगे जब उनकी कुछ शिकायतों का समाधान किया जाएगा। यह मांगें उन्होंने वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद रखी हैं। रिजवान ने बोर्ड से आग्रह किया है कि उन्हें और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को पहले की तरह श्रेणी ए में बहाल किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी कप्तान को नियुक्त करते समय बोर्ड को उसे अपने योजनाओं को लागू करने के लिए स्पष्ट कार्यकाल और समय देना चाहिए। रिजवान दिसंबर 2024 के बाद से पाकिस्तान की टी20 टीम का हिस्सा नहीं है। हाल ही में उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया गया और उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी को यह जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें