डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत रामरहीम सिंह ने हाल में मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा काम किया जिससे सोशल मीडिया में उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। उनके टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर दिए बयान की लोग उनकी हंसी उड़ा रहे हैं।
अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के दौरान एमएसजी ने विराट कोहली के बारे में ऐसा बयान दिया जिसे हजम कर पाना थोड़ा मुश्किल है। एमएसजी ने अपनी पिछली फिल्मों में खुद को सुपर हीरो के रूप में प्रस्तुत किया है। ऐसे में उन्होंने कहा मैं खेलों के बारे में ए टू जेड सब कुछ जानता हूं। मैंने 32 राष्ट्रीय खेल खेले हैं। मैंने उन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी है जिन्होंने देश के लिए पदक जीते हैं।
उन्होंने अपने इस दावे को जोर देने के लिए उन्होंने कहा कि मैंन टीम इंडिया के कप्तान विराट को क्रिकेट खेलना सिखाया है। मेरे पास वीडियो है जिसमें वो विराट को क्रिकेट खेलना सिखा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि खिलाड़ी अपने धन्यवाद भाषणों में उन्हें कभी कोई क्रेडिट नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कोई बात नहीं उन्हें मुझे श्रेय नहीं देने दें लेकिन टीम इंडिया के बहुत से खिलाड़ी मेरे पास आते हैं। अझिक अधिकांश खिलाड़ी