फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी को पसंद नहीं थे धोनी के लंबे बाल, बोलीं-वैसे देखा होता तो कभी नहीं मिलती

Thu, 19 Nov 2020 11:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni and sakshi
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल के अलावा अपने लंबे बालों की वजह से भी काफी मशहूर रहे। उनके प्रसंशकों को उनके लंबे बालों वाला लुक बेहद पसंद था, यही कारण था कि देश भर में युवाओं ने उनकी हेयरस्टाइल को कॉपी करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान के उस वक्त के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ भी धोनी के लंबे बालों के मुरीद थे। लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी का नजरिया इस मामले में बिल्कुल अलग था।
विज्ञापन

2 of 5
ms dhoni sakshi dhoni
साक्षी ने बृहस्पतिवार को अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर धोनी के बालों को लेकर अपनी राय जाहिर की। साक्षी ने कहा कि अगर पहली मुलाकात के समय धोनी लंबे बालों में मिले होते तो वे उन्हें देखती भी नहीं। 
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni ans sakshi
चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से डाले गए एक वीडियो में साक्षी ने कहा कि सौभाग्य से मैंने उसे लंबे बालों के साथ नहीं देखा। अगर मैं उससे तब मिली होती जब उसके नारंगी रंग के लंबे बाल थे तब मैंने उसकी तरफ देखा भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि यह जॉन के लिए अनुकूल है, लेकिन लंबे बालों और इसके ऊपर नारंगी रंग के साथ माही (यह बहुत अच्छी नहीं लग रही थी)।
 

4 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी ने यह भी कहा कि वह एकलौती ऐसी हैं जो धोनी को गुस्सा दिला सकती हैं। उन्होंने कहा, मैं अकेली हूं जो उसे परेशान कर सकती हूं, वह हर मामले में शांत है लेकिन मैं ही एक हूं जो उसे उकसा सकती हूं क्योंकि मैं उसके सबसे करीब हूं। अक्सर धोनी को आलोचनाओं पर मुखर होकर अपनी बात रखने वाली साक्षी ने कहा कि वे माही के साथ क्रिकेट की चर्चा नहीं करतीं क्योंकि उनका मानना है कि ये धोनी का प्रोफेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धोनी और साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया
साक्षी से जब उनकी बेटी जीवा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो सिर्फ अपने पिता की बात सुनती है। उन्होंने कहा कि मुझे जीवा को खाना खाने के लिए कई बार बोलना पड़ता है लेकिन माही के एक बार कहने पर ही ये हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें