फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाखों भारतीयों की प्रेरणा थे धोनी, अपने खेल से पेश किया भविष्य की पीढ़ियों के लिए उदाहरण'

Wed, 19 Aug 2020 02:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ms dhoni
विज्ञापन

मैदान पर अपने धैर्य के लिए पहचाने जाने वाले धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सभी ट्रॉफियां जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं, उन्होंने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पर बेहद संक्षिप्त शब्दों में संन्यास लेने की घोषणा की।

विज्ञापन


माही के इस सुनहरे सफर पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि नतीजों से भावनात्मक रूप से अलग रहने ने महेंद्र सिंह धोनी की सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। भारतीय क्रिकेट में बड़ी विरासत छोड़ने वाले धोनी को लक्ष्मण ने शानदार सफलता के लिए बधाई दी।

लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' पर कहा, 'मुझे हमेशा से लगता है कि भारत की कप्तानी करना संभवत: किसी के लिए भी सबसे कड़ी चुनौती है क्योंकि दुनिया भर में सभी की आपसे इतनी अधिक उम्मीदें होती हैं, लेकिन धोनी कभी नतीजों से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ा रहा।'
विज्ञापन


माही के बारे में लक्ष्मण ने आगे कहा कि उसने खेल प्रशंसकों को ही नहीं बल्कि लाखों भारतीयों को प्रेरित किया और बताया कि किस तरह का आचरण करना चाहिए और कैसे अपने देश का दूत बनना चाहिए, सार्वजनिक जीवन में खुद को कैसे रखना चाहिए और यही कारण है कि वह इतना सम्मानित है।'

लक्ष्मण ने कहा कि इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने आचरण और खेल के प्रति योगदान से भविष्य की पीढ़ियों के लिए उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट प्रशंसकों का प्यार आपकी क्रिकेट उपलब्धियों के लिए मिलता है, लेकिन सम्मान इस चीज से मिलता है कि आपका आचरण कैसा रहा।'

लक्ष्मण ने कहा, 'अगर आप सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो सिर्फ पूर्व खिलाड़ियों या क्रिकेट प्रशंसकों ने ही टिप्पणी नहीं की बल्कि सभी भारतीयों ने की जिसमें फिल्मी सितारे, जाने माने उद्योगपति, राजनेता शामिल रहे। दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटरों, क्रिकेट जगत ने भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को शुक्रिया कहा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें