फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया में जल्द वापसी करेंगे एमएस धोनी! मैदान पर दिखी ब्लू जर्सी पहनने की बेकरारी

Fri, 15 Nov 2019 05:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी - फोटो : file photo
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में अपने गृहनगर रांची के जेएससीए स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद धोनी को पहली बार नेट पर अभ्यास करते देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो मे धोनी नेट पर अभ्यास करते नजर आ रहे हैं, जिसके कैप्शन में लिखा है, 'लंबे ब्रेक के बाद एमएस धोनी का पहला नेट सेशन।' हालांकि, धोनी के अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। धोनी ने जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। 
विज्ञापन

3 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
उन्होंने गुरूवार को रांची में जेएससीए स्टेडियम में नेट पर अभ्यास कर वापसी की उम्मीद जगा दी है। हालांकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज के लिए अनुपलब्ध ही रहेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई को कहा, 'वह वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।' बता दें कि सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें