आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर क्या बोले धोनी?
एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा, 'अगर मैं सीएसके का हिस्सा हूं, तो मैं किसी और टीम को आईपीएल जीतते हुए सोच भी नहीं सकता। लेकिन आरसीबी की यह जीत लंबे समय से बाकी थी और उन्होंने शानदार क्रिकेट खेला। उन्हें बहुत-बहुत बधाई।' धोनी ने आगे कहा कि जब कोई खिलाड़ी या टीम टूर्नामेंट का हिस्सा होती है, तो स्वाभाविक रूप से वह अपनी टीम को ही विजेता बनते देखना चाहता है। उन्होंने कहा, 'हर बार चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि हम दूसरी टीमों से क्या सीख सकते हैं। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में यह बहुत अहम होता है।'