फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी ने कटवाई सफेद दाढ़ी, जवां अंदाज की तस्वीरें आपको दोबारा माही का दीवाना बना देंगी

Fri, 20 Jul 2018 01:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
खेल के मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी के कई रूप देखे गए हैं, कभी लहराती लंबी जुल्फे तो, कभी एकदम छोटे बाल। इसे धोनी को शौक ही कहा जाएगा कि जिस हेयरस्टाइल की तारीफ खुद पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने की थी, माही ने 2011 विश्व कप में जीत के बाद उसे भी बदलने में हिचक नहीं दिखाई।
विज्ञापन

2 of 6
इसके बाद भी अब तक धोनी कई बार अपना हेयरस्टाइल बदल चुके हैं। मगर हाल ही में संपन्न हुई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के इस सबसे अनुभवी खिलाड़ी ने दाढ़ी का स्वैग दिखाया। सफेद दाढ़ी में माही मेच्योर लुक में नजर आए थे। हालांकि फैंस को उनका यह अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 6
सफेद दाढ़ी और सफेद बालों के बाद धोनी की उम्र को लेकर कई तरह के कमेंट्स आए कि अब वो बूढ़े हो रहे हैं और इसका उनके खेल पर भी असर पड़ रहा है। भारत लौटते ही 37 वर्षीय यह खिलाड़ी अब फिर से अपने जवां और डैशिंग लुक में नजर आए।

4 of 6
पत्नी साक्षी की खास दोस्त पूर्णा पटेल के संगीत कार्यक्रम में धोनी का यह दिलकश अंदाज देखने को मिला। इस कार्यक्रम में धोनी ने हरे रंग का कुर्ता और काला पजामा पहन रखा था। इंग्लैंड दौरे से अलग स्वदेश पहुंचते ही वह क्लीन शेव्ड और बालों में कलर लगाकर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 6
बताते चले कि पूर्णा और साक्षी बहुत अच्छी दोस्त हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल की बेटी पूर्णा पटेल और आंत्रप्रेन्योर नमित सोनी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संगीत में जीवा ने जमकर मस्ती की। उनकी डांस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2-1 से टी-20 सीरीज जीतने और 1-2 से वनडे सीरीज गंवाने के बाद 1 अगस्त से भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में टकराएंगे। आखिरी वन-डे के बाद तो धोनी के संन्यास की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। जिसे बाद में खुद हेड कोच रवि शास्त्री ने नकारा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें