फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के खेत में उगाए स्ट्रॉबेरी को खाकर धोनी ने क्यों जताई चिंता, देखें VIDEO

Fri, 08 Jan 2021 06:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : instagram@mahi7781
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके वे चर्चा में बने रहते हैं। वे इन दिनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी सक्रिय हैं और रोजाना एक नया वीडियो शेयर करते हैं। फिलहाल धोनी अपने फार्म में लगे स्ट्रॉबेरी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक वीडियो डाला जिसमें वे अपने फार्म से स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते दिखे।

विज्ञापन


धोनी ने वीडियो डालते हुए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मैं अगर फार्म पर जाता रहूंगा तो बाजार में जाने के लिए एक भी स्ट्रॉबेरी नहीं बचेगी।' देखते-देखते धोनी का यह वीडियो वायरल हो गया और खबर लिखे जाने तक उनके वीडियो को 47 लाख से अधिक लोगों से देख लिया था।



गौरतलब है कि धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद वे यूएई में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन में नजर आए। हालांकि उनका और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, लेकिन बावजूद इसके आखिरी वक्त में टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों से धोनी काफी प्रभावित दिखे थे और नए सीजन को लेकर आश्वस्त दिखे।
विज्ञापन


धोनी हाल ही में अपनी बेटी जीवा के साथ एक ऐड शूट में भी नजर आए थे, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर डाला था। यह पहली बार होगा जब पिता-बेटी की यह चर्चित जोड़ी एक साथ किसी ऐड में नजर आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें