फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान धोनी बोले, सरपट दौड़ रही है टीम इंडिया की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमित ओवरों की क्रिकेट में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में घरेलू और विदेशी पिचों पर मिली सफलता से बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि टीम इंडिया की गाड़ी सरपट दौड़ रही है और आगामी एशिया कप और वर्ल्ड टी-20 के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो रही है। रविवार को टीम इंडिया एशिया कप के लिए बांग्लादेश रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने हाल ही में घरेलू टी-20 सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से और इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को उसके मैदानों में 3-0 से रौंदा था। इन सफलताओं से भारतीय टीम के फिर से वर्ल्ड टी-20 कप जीतने की उम्मीद बंधी है जो उसने 2007 में पहली बार हुए आयोजन में हासिल किया था।
 
धोनी ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया में और हाल ही में अपने मैदानों पर टी-20 मैच खेले। टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लिहाजा आप कह सकते हैं कि टीम ऑटो पायलट मोड में है। यदि हमारे सभी खिलाड़ी फिट हैं और फार्म में हैं तो यह टीम के लिए अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 में हमारे गेंदबाज ज्यादा सक्षम

भारतीय कप्तान खासतौर से अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उनका मानना है कि 8 मार्च से होने वाले वर्ल्ड टी-20 के लिए भारतीय गेंदबाज बेहतर करेंगे। वनडे के मुकाबले टी-20 में भारतीय गेंदबाज ज्यादा बेहतर कर रहे हैं।

धोनी ने कहा कि जहां तक बात टी-20 की है तो हमारी गेंदबाजी अच्छी है लेकिन यदि पचास ओवरों की बात करें तो अंतर आ जाता है। बीस ओवरों में आप जानते हैं कि एक या दो गेंदों के बाद बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलेगा।

बल्लेबाजों की आक्रामकता को देखकर आप अपनी रणनीति बना लेते हैं लेकिन पचास ओवरों में आपको दबाव बनाना पड़ता है विदेशों में मिडिल ओवरों में अगर आप विकेट नहीं चटकाते तो दबाव बढ़ जाता है। खासतौर से स्पिनरों पर और स्लॉग ओवरों में यही स्थिति तेज गेंदबाजों की होती है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम बेहद संतुलित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें