इंग्लैंड के 35 बरस केविन पीटरसन बेहतरीन क्रिकेटर हैं। अपने अंदाज और अपनी बात को खुलकर बेहिचक कहने से अक्सर टीम और टीम प्रबंधन के साथ विवादों में पड़ते रहे हैं। पीटरसन इंग्लैंड के कोच और ईसीबी और साथी क्रिकेटरों की आलोचना को लेकर विवादों में रहे है। विवादों के चलते ही उन्होंने इंग्लैंड की टेस्ट और वन डे टीम की कप्तानी छोड़ी और फिर सीमित ओवरों के क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया। वह आखिरी बार 2013-14 एशेज और उसके बाद वन डे सीरीज में खेले।
इसके बाद ईसीबी ने पीटरसन से कह दिया कि उन्हें उसकी जरूरत नहीं है। पीटरसन के इसी मिजाज की बाबत जब भारत और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 9 की नई फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजियांटस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जब सोमवार को पीटरसन के मिजाज की बाबत पूछा गया तो बोले, पीटरसन बेहतरीन आक्रामक और बिंदास क्रिकेटर हैं। पीटरसन को हमारी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे के मुताबिक ढालना होगा।
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि वह जल्द ही खुद को हमारी फ्रेंचाइजी के मुताबिक ढाल लेंगे और बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे । साथ ही पीटरसन हमारे नौजवान क्रिकेटरों का मार्गदर्शन कर उनसे बेहतरीन प्रदर्शन कराने में भी मदद करेंगे। पीटरसन जैसी आक्रामक क्रिकेटर हैं वे उतने ही बिंदास हैं।