फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल में क्रिकेट से संन्यास का कप्तान धोनी ने दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के वनडे कप्तान मिस्टर 'कूल' महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन


सवालों के बीच धोनी से उनके रिटायरमेंट के संबंध में भी एक सवाल पूछा गया जिसका उन्होंने 'कूल' अंदाज में जवाब दिया। धोनी दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट को अलविदा कह चुके हैं।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह दें। इस संबंध में धोनी से सवाल भी पूछा गया।

पत्रकारों के संन्यास को लेकर पूछे सवाल के जवाब में धोनी ने पहले सिर पर हाथ फेरा और फिर हल्की मुस्कान के साथ जवाब दिया।
विज्ञापन

धोनी ने चिर-परिचित अंदाज में दिया जवाब

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब सीधा न देकर यह कहा कि अभी उनका ध्यान ऑस्ट्रेलिया और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट पर है। इसलिए टीम अभी उसमें फोकस कर रही है।

उन्होंने 1009 रन नाबाद बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले 15 साल के मुंबई के क्रिकेटर प्रणव धनावडे को बधाई दी। धोनी ने प्रणव के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसी मेहनत ही प्रणव को आगे ले जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें