टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई के प्रतिष्ठित सैंट रीजिस होटल में हुआ। 'विरुष्का' के नाम से लोकप्रिय विराट-अनुष्का की जोड़ी ने इस महीने की 11 तारीख को इटली के टस्कनी में शादी की थी। 'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मौजूदगी से रिसेप्शन में सितारों का जमघट लगा। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ऑस्कर विजेता गीतकार एआर रहमान भी अपने परिवार वालों के साथ रिसेप्शन में शामिल हुए।
देखिए स्टार्स की फोटोज:
Anil Kumble arrived !
Hamayya 🙂 All is well 😎#VirushkaReception pic.twitter.com/770MeulkfV
— ρяανєєи яє∂∂у (@SportyPraveen) December 26, 2017
@rohitsharma45 and @ritssajdeh all set for Virushka's Reception! 🤗😍👌
A post shared by Virat Kohli (@viratk0hli.club) on Dec 26, 2017 at 9:08am PST
@sachintendulkar also arrives with his Daughter Sara and Wife Anjali! 🙏😍👌
A post shared by Virat Kohli (@viratk0hli.club) on Dec 26, 2017 at 8:58am PST
#Virushka With the Team India's Spin Gang 🇮🇳 ❤😍🤗
A post shared by Virat Kohli (@viratk0hli.club) on Dec 26, 2017 at 8:52am PST
Video: @mahi7781 Arrival into the Reception! 🙏👍❤
A post shared by Virat Kohli (@viratk0hli.club) on Dec 26, 2017 at 8:44am PST
More Pics: virushka😍😇 Wedding Reception
A post shared by Virat Kohli (@viratk0hli.club) on Dec 26, 2017 at 7:50am PST
फ़िनलैंड में अपना हनीमून मनाकर लौटी इस जोड़ी ने दिल्ली में पहला रिसेप्शन आयोजित किया, जहां माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। महान पंजाबी गायक गुरदास मान ने कई पंजाबी गीत गाकर दिल्ली के रिसेप्शन में समां बांधा। इस मौके पर सुरेश रैना, गौतम गंभीर और शिखर धवन भी मौजूद थे।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक विरुष्का का रिसेप्शन सैंट रीजिस के एस्टर बॉलरूम में आयोजित किया जा रहा है। इसकी क्षमता 300 मेहमानों के बेहतरीन आयोजन की है, जो होटल के 9वें फ्लोर पर स्थित है।
बता दें कि बॉलरूम का क्षेत्र 6,433 स्क्वायर फीट है, जिसे तीन भागों में बाटा गया है। एक लांग हॉलवे, प्री-फंक्शन एरिया, सेंट्रल बॉलरूम और एस्टर टेरेस।