फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने ट्वीट कर बताया कब मैदान पर लौटेंगे धोनी, शेयर किया खास संदेश

Sun, 16 Aug 2020 01:18 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। रोहित ने ट्वीट कर यह भी बताया कि एमएस धोनी और उनकी मुलाकात मैदान पर कब होगी। धोनी अब ब्लू जर्सी में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 15 अगस्त की शाम इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी के साथ उनके साथी खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा और एमएस धोनी - फोटो : फाइल फोटो
रोहित ने ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली इंसानों में शामिल। क्रिकेट और उसके आसपास उनका प्रभाव बहुत बड़ा था। उनके पास एक विजन था और वो जानते थे कि टीम कैसे तैयार की जाती है। हम बेशक उन्हें नीली जर्सी में मिस करेंगे, लेकिन पीली जर्सी में वे दिखेंगे, तो 19 को टॉस पर मिलते हैं।

 

 

विज्ञापन

3 of 4
Rohit Sharma- Ms Dhoni - फोटो : social Media
आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और मुंबई इंडियंस की कमान रोहित शर्मा संभालते हैं। पिछले साल आईपीएल के फाइनल में रोहित की टीम ने चेन्नई को एक रन से हराकर खिताब जीता था। इसलिए इस साल लीग का पहला मुकाबला दोनों की टीमों के बीच खेला जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
सुरेश रैना
रोहित ने सुरेश रैना के लिए कहा, यह थोड़ा चौंकाने वाला फैसला, लेकिन मुझे लगता है कि जब आप इसे महसूस करते हैं तब आप फैसला कर लेते हैं। अच्छा करियर रहा भाई, संन्यास के बाद आपका समय अच्छा रहे। मुझे अभी भी वह समय याद है जब हम टीम में आए थे। आगे के लिए शुभकामनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें