फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे और राजकोट में होगी धोनी, अश्विन और रहाणे के लिए जंग

Mon, 14 Dec 2015 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमित ओवरों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और रविचंद्रन अश्विन उन खिलाड़ियों में शामिल होंगे जिन्हें मंगलवार को मुंबई में होने वाले आईपीएल ड्राफ्ट में दोनों नई फ्रेंचाइजी पुणे और राजकोट अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


गत 8 दिसंबर को दिल्ली में हुई रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के तहत कोलकाता के उद्योगपति संजीव गोयनका की न्यू राइजिंग कंपनी ने पुणे की फ्रेंचाइची और इंटेक्स ने राजकोट टीम खरीदी है।

ये दोनों टीमें 2016 और 2017 के लिए आईपीएल से निलंबित चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों का स्थान लेंगी। खिलाड़ी चुनने का पहला मौका पुणे की टीम को दिया जाएगा चूंकि रिवर्स नीलामी प्रक्रिया के तहत सबसे कम बोली न्यू राइजिंग कंपनी ने लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल की दो नई टीमों के ड्रॉफ्ट में विदेशी खिलाड़ी भी शामिल

अगले 2 साल के लिए आईपीएल की दो नई टीमों के लिए जो अन्य अंतरराष्ट्रीय सितारे ड्राफ्ट में शामिल होंगे उनमें न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैककुलम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन, स्टीवन स्मिथ और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो सहित 50 क्रिकेटर शामिल हैं।

ड्राफ्ट प्रक्रिया मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बांद्रा कुर्ला काम्पेलक्स में होगी। चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीमों के 2013 आईपीएल भ्रष्टाचार मामले में दो साल के लिए निलंबन के बाद ये दो नई टीमें टूर्नामेंट से जोड़ी गई हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रायल्स की टीमें दो साल के निलंबन की अवधि पूरी होने के बाद फिर से लीग से जुड़ जाएंगी। दोनों निलंबित टीमों के खिलाड़ियों को दो ग्रुपों में रखा जाएगा।

शीर्ष खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के जरिए बेचा जाएगा। दोनों नई टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कम से कम 40 करोड़ और ज्यादा से ज्यादा 66 करोड़ की राशि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें