फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद हो चुकी दाढ़ी और बाल पर धोनी की मां का बयान, कहा- बच्चे कभी बूढ़े नहीं होते

Tue, 12 May 2020 03:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे बालों वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। 2007 में इन्हीं लहरहाती जुल्फों के साथ पहला टी-20 विश्व कप थामकर पूरे देश को रोमांच से भर दिया। 28 साल बाद 2011 में विश्व कप जीत के बाद अपना सिर मुंडवाकर भी सबको चौंका दिया। बीच में, उन्होंने दाढ़ी वाले लुक को आजमाया, लेकिन 2019 विश्व कप से पहले फिर से क्लीन शेव हो गए।

वो आखिरी समय था जब क्रिकेट की दुनिया ने एमएस धोनी को मैदान पर देखा था। अब माही एकबार फिर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं। अब वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में स्पष्ट रूप से लंबे बाल नहीं हैं, वह कुछ थके हुए भी दिख रहे हैं। पक चुकी दाढ़ी के बालों में सफेद रंग की झंकार है। कुछ ने भारत के पूर्व कप्तान की उम्र पर भी सवाल उठा दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अपनी मां के साथ माही - फोटो : ट्विटर

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की मां देवकी देवी का बयान सामने आया है। BDcrictime से बात करने हुए उन्होंने कहा कि, 'मेरा बेटा इतना बूढ़ा नहीं हुआ, जितना सोशल मीडिया पर उसे बना दिया गया। हां, मैंने तस्वीरों में उसके नए लुक को देखा है, लेकिन वह उम्रदराज नहीं लग रहा। किसी मां के लिए उसका बच्चा कभी बूढ़ा नहीं हो सकता।'

विज्ञापन

3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
धोनी के भविष्य पर लगाई जा रही अटकलों पर मां देवकी ने कहा कि अपने बेटे के टी-20 वर्ल्ड कप खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। पहले कोरोना वायरस धोनी जानते हैं कि कोई भी फैसला कब लेना है। अपने करियर पर बात करने के लिए उपयुक्त व्यक्ति खुद वही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : social media
इस साल सात जुलाई को 39 साल के होने वाले माही लॉकडाउन के दौरान बीवी साक्षी और बेटी जीवा के साथ ही अपने फॉर्महाउस पर समय बीता रहे हैं। हाल ही में साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें धोनी सफेद दाढ़ी के साथ नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें