फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या BCCI के टॉप सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रहेंगे धोनी?

Thu, 04 Jan 2018 07:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए बीसीसीआई के टॉप सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बुधवार को कॉन्ट्रैक्ट के नए फॉर्मूले पर बात की। 

विज्ञापन


इस समिति ने ए प्लस, ए, बी, सी फॉर्मूले के तहत चार ग्रेड तैयार किए हैं। जिससे लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटरों की सैलरी में इजाफे का रास्ता साफ हो गया है। फिलहाल धोनी केंद्रीय अनुबंध के ग्रेड-ए में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय के साथ हैं।

पढ़ेंः-  IPL 2018: चेन्नई सुपरकिंग्स करेगा फैंस को खुश, एमएस धोनी के साथ इस खिलाड़ी को करेगा रिटेन
विज्ञापन


ग्रेड निर्धारण के लिए खिलाड़ियों के तीनों फॉर्मेट में खेले जाने पर भी चर्चा की गई। जिसमें 36 साल के धोनी बीसीसीआई की गाइडलाइन में फिट नहीं बैठ रहे हैं, क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में धोनी का तो टॉप ग्रेड में शामिल होने पर अंदेशा लगाया जा रहा है।

क्रिकेट प्रशासकों की समिति जल्द ही ग्रेड से जुड़े दिशा निर्देश बीसीसीआई की वित्त समिति को सौंपेगी। वहीं, जो खिलाड़ी रोटेशन पॉलिसी के तहत सीमित प्रारूप के क्रिकेट से बाहर हैं, वैसे खिलाड़ियों (अश्विन-जडेजा) के उच्च ग्रेड में बने रहने के लिए दूसरे फॉर्मेट में उनकी आईसीसी रैंकिंग भी देखी जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि हाल ही में 30 नवंबर को सीओए के साथ हुई बैठक में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने को लेकर अपनी बात रखी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें