फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: धोनी की जादुई स्टंपिंग का शिकार हुए मैथ्यूज, श्रीलंकाई फैंस हो गए निराश

Thu, 07 Sep 2017 12:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : twitter
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में शानदार स्टंपिंग करके एक बार फिर साबित किया कि वो वर्ल्ड के बेस्ट विकेटकीपर्स में से एक हैं। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 
विज्ञापन


मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दो ओवर में 23 रन जुटाए। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार द्वारा श्रीलंकाई कप्तान उपुल थरंगा को आउट करने के बाद मेजबान टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए।

पारी के पांचवें ओवर में एंजेलो मैथ्यूज को क्रीज पर आना पड़ा। मैथ्यूज से उम्मीद थी कि वो दिलशान मुनावीरा के साथ टीम को संकट की स्थिति से उबारेंगे और बड़े स्कोर तक लेकर जाएंगे। मगर श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यही थी कि विकेट के पीछे एमएस धोनी खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी की स्टंपिंग देख रह गए दंग

स्टंपिंग - फोटो : sportskeeda
पारी के सातवें ओवर में युजवेंद्र चहल ने अच्छी लेग स्पिन कराई, जिसने अच्छा टर्न लिया। मैथ्यूज फ्रंटफुट पर आए, लेकिन बीट हो गए। बल्लेबाज का पीछे वाला पैर क्रीज से बार खिसका था। धोनी के लिए इतना समय बहुत था। उन्होंने पलक झपकने से पहले ही स्टंपिंग करके अंपायर से अपील की।

धोनी की स्मार्टनेस का नतीजा यह रहा कि मैथ्यूज को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा जबकि भारतीय टीम ने विकेट का जश्न अच्छे से बनाया। चहल ने अपने चार ओवर के कोटे में 43 रन देकर तीन विकेट लिए।
  Magical mahi pic.twitter.com/qpNczLCSPg — ANOOP DEV (@AnoopCricket) September 6, 2017

  Thala dhoni stumping HATS OFF THALA pic.twitter.com/sN48xm1fao — Gowtham Prabhu (@GowthamPrabhu98) September 6, 2017


टीम इंडिया ने श्रीलंका फतह कर ली और वो भी 9-0 के बड़े अंतर से। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने बुधवार को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने विदेशी में 9-0 के अंतर से सीरीज जीती हो। इसकी शुरुआत टेस्ट सीरीज से हुई, जिसमें भारत ने श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें