टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक हासिल कर चुके एमएस धोनी ने उरी शहर में नॉर्थ कश्मीर के बारामुला जिला में युवा क्रिकेटरों से बातें की और उन्हें फिटनेस पर ध्यान देने के लिए जोर दिया।
श्रीनगर आधारित आर्मी की चिनार कोर्प्स ने ट्वीट करके कहा, 'लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) महेंद्र सिंह धोनी ने उरी शहर के युवा क्रिकेटरों से मुलाकात करके महत्वपूर्ण टिप्स दी।'
Lt Col (Hony) Mahendra Singh #Dhoni interacting with budding cricketers of #Uri town; a life time opportunity for them to recieve tips from the #cricketing great.@adgpi @NorthernComd_IA @msdhoni pic.twitter.com/0nyd6x6LIv
— ChinarCorps.IA (@Chinarcorps_IA) November 24, 2017
चिनार कोर्प्स ने फोटोज के साथ-साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें पूर्व कप्तान धोनी को क्रिकेटरों और युवाओं से बातचीत करते हुए दिखाया गया है।
#Fitness first…..followed by skill says Lt Col (Hony) #Dhoni to budding cricketers of #Uri. Also gives valuable tips to youngsters. @msdhoni @adgpi @NorthernComd_IA pic.twitter.com/ZIMirhQJ9U
— ChinarCorps.IA (@Chinarcorps_IA) November 25, 2017
वीडियो में दिख रहा है कि धोनी ने युवा क्रिकेटरों को फिटनेस पर ध्यान देने के लिए कहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'मैंने बैडमिंटन, हॉकी और फुटबॉल खेला है। मुझे इससे फायदा मिला क्योंकि इससे मेरी फिटनेस बढ़ी है। हम बड़े मैदान पर खेलते थे जहां सीनियर्स भी खेलते थे। जब उनका खेल खत्म होता था, तब हम दौड़ते थे, जिससे हमारी फिटनेस बढ़ती थी।'
चिनार कोर्प्स ने ट्वीट करके कहा, 'पहले फिटनेस, धोनी ने उरी के युवा क्रिकेटरों को इस पर ध्यान देने के लिए कहा। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण टिप्स युवाओं को मिली।' बता दें कि एमएस धोनी ने 23 नवंबर को श्रीनगर के आर्मी स्कूल में विजिट की थी।